Ranveer Allahbadia Controversial Statement: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में समय रैना के शो में विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद हर तरफ उनके बयान की आलोचना होने लगी। उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा और आखिरकार रणवीर ने एक वीडियो जारी करते हुए सभी से माफी मांग ली। रणवीर के इस अभद्र बयान को लेकर अब एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें ये देखा जा रहा है कि ये बयान दरअसल रणवीर ने एक इंग्लिश शो से लिया था, यानी उन्होंने ये डायलॉग बहुत सोच-समझकर मारा था।
रणवीर ने इंग्लिश शो से चुराया डायलॉग
सोशल मीडिया पर कई सारे लोग रणवीर के उस विवादित बयान पर सवाल उठा रहे हैं कि वो बहुत सोच समझकर उन्होंने दिया था। वो कोई नादानी नहीं थी। दरअसल एक इंग्लिश शो का वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसमें शो की होस्ट गेस्ट से यही सवाल करते हुए नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रणवीर अल्लाहबादिया ने जानबूझकर ये एक्ट एक इंग्लिश शो से देखने के बाद किया है। ये एक गलती नहीं थी, उसकी सॉरी कबूल मत कीजिए।
रणवीर ने वीडियो में मांगी माफी
सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ मिल रहे हेट के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो जारी करते हुए सभी से माफी मांग ली थी। अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ‘मेरा कमेंट बिल्कुल भी उचित नहीं था और ना ही वो फनी था। मैं कॉमेडी नहीं करता, ये मेरा काम नहीं है। मैं अपने बयान के लिए कोई सफाई नहीं दूंगा, लेकिन ये बिल्कुल गलत था। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और उस भद्दे कमेंट के लिए जिम्मेदारी लेता हूं।
मैंने शो के मेकर्स से कहा है कि वो हिस्सा हटा दें। मैं दिल से माफी मांगता हूं। परिवार वह आखिरी चीज है जिसकी मैं बेइज्जत कभी नहीं करूंगा। मैं वादा करता हूं कि ऐसा कभी नहीं होगा। अंत में, बस इतना कहना चाहता हूं कि इंसान होने के नाते मुझे माफ कर दिया जाए।’
किस सवाल पर हुआ विवाद?
दरअसल समय रैना के शो के एक एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मुखिजा के साथ ‘बीयर बाइसेप्स’ के पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल हुए थे। इस दौरान अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी से पूछा ‘क्या आप अपने माता-पिता के बीच किसी यौन या निजी रिश्ते को देखना पसंद करेंगे या फिर क्या आप उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’। उनके इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उन पर जमकर गुस्सा निकाला।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines