मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद से ही चर्चा में हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रणवीर को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच अब रणवीर फिर से चर्चा में आ गए हैं। रणवीर का कहना है कि ‘पिक्चर अभी बाकी है…’, रणवीर का ये स्टेटमेंट सामने आते ही, इसके बारे में बातें होनी लगीं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…
रणवीर ने रखा ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन
दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद से कुछ ही दिन पहले रणवीर ने सोशल मीडिया पर कमबैक किया है। वहीं, अब रणवीर ने अपने फैंस से बात की और इस दौरान उन्होंने कई चीजों पर बात की। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान अल्लाहबादिया ने कई लोगों के सवालों के जवाब दिए।
क्या आप समय रैना के टच में हैं?
‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन ने रणवीर से सवाल किया कि क्या आप समय रैना के टच में हैं? इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि समय वापस आएगा… पिक्चर अभी बाकी है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे रणवीर ने कहा कि इस विवाद के बाद वो और भी करीब आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे समय के साथ-साथ बुरे टाइम में भी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं, मेरा भाई एक मीडिया लीजेंड है।
Ranveer Allahbadia
विवाद का कैसा असर?
रणवीर ने अपने जवाब में आगे कहा कि भगवान हम सभी पर नजर रख रहे हैं और मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आशीष चंचलानी और द रिबेल किड से भी प्यार करता हूं, पिक्चर अभी बाकी है। इसके अलावा एक फैन ने रणवीर से ये भी पूछा कि इस विवाद से उनपर कैसा असर हुआ है? इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा कि हेल्थ, पैसा, मौका, इज्जत, मेंटल हेल्थ, शांति, माता-पिता की संतुष्टि और भी बहुत कुछ खोया है।
Ranveer Allahbadia
रणवीर के भद्दे कमेंट पर हुआ था विवाद
वहीं, आगे रणवीर ने लिखा कि ट्रांसफॉर्मेशन, आध्यात्मिक विकास और दृढ़ता पाई है। धीरे-धीरे उस सबको पाने की कोशिश कर रहा हूं, जो खोया है। काम को बोलने दो। गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर के भद्दे कमेंट के बाद ही ये पूरा विवाद शुरू हुआ था और पूरे देश ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें- ‘घूसा मार के मुंह तोड़ दूंगी… ए एल्विश…’, Laughter Chefs 2 में इस हसीना ने की राव साहब की बोलती बंद
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines