Ranveer Allahbadia Apologises: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने जिस तरह का कमेंट किया उसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ। रणवीर के खिलाफ इस मामले में केस भी दर्ज हो गया है। अब रणवीर ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए सभी से अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है। रणवीर ने वीडियो के जरिए अपनी भद्दी टिप्पणी पर अफसोस जताया है।
रणवीर ने वीडियो में क्या कहा?
अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि मेरा कमेंट बिल्कुल भी सही नहीं था। ना ही वो फनी था। मैं कॉमेडी नहीं करता हूं। ये मेरा काम नहीं है। मैं अपने बयान के लिए कोई सफाई नहीं दूंगा लेकिन ये बहुत गलत था। मैं जिम्मेदारी लेता हूं अपने भद्दे कमेंट के लिए। मैंने शो के मेकर्स से कहा है कि वो वाला पार्ट हटा दें। मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। परिवार वो आखिरी चीज होगी जिसकी मैं बेइज्जत करूंगा। मैं वादा करता हूं कि अब ऐसा कभी भी नहीं होगा। आखिरी में मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि सॉरी मुझे इंसान होने के नाते प्लीज माफ कर दिया जाए।
रणवीर-समय के खिलाफ केस हुआ दर्ज
गौरतलब है महाराष्ट्र के मुंबई में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब मुश्किल में पड़ गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं बल्कि अपूर्वा मुखिजा और शो को मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल को लेकर की गई है।
सोशल मीडिया पर जमकर हुआ बवाल
रणवीर अल्लाहबादिया के शो में एक बयान को लेकर इतना ज्यादा बवाल मच गया कि हर तरफ उनके उसी बयान के ही चर्चे होने लगे। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके बयान को लेकर महाराष्ट्र के सीएम फडणनीस ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन मैंने अभी तक इसे नहीं देखा है। मुझे ये पता चला है कि चीजें बहुत ही भद्दे तरीके से पेश की गई हैं, जो बिल्कुल गलत है।’
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia और Samay Raina के खिलाफ हुआ केस, इस सवाल पर हुआ पूरा बवाल!
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines