हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ना रहने को घर, ना पेट भरने को खाना, Ranu Mondal की ये कैसी हुई हालत?

Ranu Mondal: सालों पहले अपने गाने की वजह से सुर्खियों में छाईं रानू मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. रानू गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और बेहद बुरी हालत में रह रही हैं. रानू की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

विज्ञापन
Ranu Mandal. image credit- social media

Ranu Mondal: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और कुछ भी तेजी से वायरल हो जाता है. पांच साल पहले इंटरनेट पर वायरल हुईं रानू मंडल तो हर किसी को याद ही होगी. रानू सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुईं कि उनके बाद कई चेहरे और सामने आए, लेकिन रानू लंबे समय से गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. इस बीच अब रानू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि, वो बेहद बुरे हाल में नजर आ रही हैं.

दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूबर रानू मंडल के घर पहुंची, लेकिन उनकी हालत देखकर वो भी हैरान रह गईं. इन दिनों रानू जिस घर में रह रही हैं, उसका हाल बेहद बुरा है और किसी के लिए भी इस घर में रहना मुश्किल होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि रानू की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है. उन्हें कुछ समझने में नहीं आता है और ना ही वो कुछ याद रख पाती हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद हर किसी को रानू के लिए बुरा फील हो रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola