Ranjith Quits Kerala Chalachitra Academy: साउथ इंडस्ट्री से लगातार यौन शोषण के आरोपों की खबरें आ रही हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई एक्ट्रेसेस ने खुलासा किया है कि उनके साथ इस तरह का बर्ताव हुआ है और अभिनेत्रियों ने फिल्ममेकर्स पर इस तरह के आरोप लगाए हैं।
KCA के प्रमुख पद से रंजीत ने दिया इस्तीफा
हाल ही में मलयालम एक्टर और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) सिद्दीकी पर अभिनेत्री रेवती संपत ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद सिद्दीकी ने जनरल सेक्रेटरी के पद से रिजाइन दे दिया। इसके बाद अब मलयालम फिल्ममेकर रंजीत ने भी ‘केरल चलचित्र अकेडमी’ (KCA) के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है।
श्रीलेखा मित्रा ने लगाए आरोप
दरअसल, बीते दिन मशहूर डायरेक्टर रंजीत पर बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने आरोप लगाया कि एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर रंजीत ने उनका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि श्रीलेखा का ये बयान सामने आने के बाद रंजीत ने उनके आरोपों को खारिज किया और झूठा बताया। आज रविवार (25 अगस्त) को डायरेक्टर रंजीत ने केरल सरकार द्वारा संचालित ‘केरल चलचित्र अकेडमी’ (KCA) के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि ये सभी मामले तब सामने आ रहे हैं जब जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने इंडस्ट्री के गहरे काले राज को उजागर किया है।
श्रीलेखा ने क्या आरोप लगाया?
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद श्रीलेखा ने एक इंटरव्यू में उनके साथ हुए मिसबिहेव के बारे में बातें की। इस बारे में बात करते हुए मित्रा ने कहा कि ये बात उस वक्त की है जब एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान वो रंजीन के बेडरूम की बालकनी में खड़ी थी। इस दौरान मित्रा फोन पर बात कर रही थी कि तभी रंजीत ने उनकी चूड़ियों को टच किया।
रंजीत ने आरोपों को बताया झूठा
इसके बाद रंजीत ने उनकी गर्दन को सहलाया। मित्रा कमरे में असहज महसूस कर रही थी और वो तुरंत कमरे से बाहर निकल गई। हालांकि इस घटना से मित्रा बहुत परेशान हो गई थीं और उस रात वो बस अगला दिन निकलने का इंतजार कर रही थीं। श्रीलेखा मित्रा के इन आरोपों पर रिएक्ट करते हुए रंजीत ने कहा कि इस तरह के सभी आरोप झूठे हैं और मैं इससे खुद ही पीड़ित हूं।
यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री हुई ‘बदनाम’, एक-एक कर खुल रहे गहरे काले राज, अब नया मामला आया सामने
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines