Rani Mukerji: रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Rani Mukerji

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का फर्स्ट लुक जारी

Rani Mukerji: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह फिल्म अगले साल 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक भारतीय जोड़े की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नॉर्वेजियन वेलफेयर सर्विसेज ने उनसे छीन लिया था।

रानी मुखर्जी का लुक

इस फिल्म में रानी बिना मेकअप के, सफेद और गुलाबी सूती साड़ी में और बालों को एक साधारण चोटी में बांधे हुए है। वह एक काले कार्डिगन, बंगाली महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पारंपरिक सफेद और लाल चूड़ियाँ पहने हुए भी दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वह माथे पर सिंदूर भी लगाई हुई हैं। तस्वीर को देखने से लग रहा है कि रानी मुखर्जी थोड़ी खोई हुई हैं। उनके हाथ में हाथ में एक टेडी बियर खिलौना और कुछ कागज हैं।

फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “रानी मुखर्जी: मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की रिलीज डेट पक्की हो गई… एक मां की सच्ची कहानी से प्रेरित जिसने अपने साहस और इच्छाशक्ति से पूरे देश को हिला कर रख दिया। अपने बच्चों को वापस लाने के लिए… #MrsChatterjeeVsNorway – #RaniMukerji अभिनीत – 3 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। वहीं इसे राहुल हांडा और समीर सतीजा ने लिखा है। अब इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थीं रानी

रानी मुखर्जी लंबे समय से फिल्मी गलीयारों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2021 में बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान के साथ देखा गया था। रानी कभी-कभी फिल्म इवेंट्स और पार्टियों में नजर आती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ