मुंबई: लाइम लाइट से दूर से रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में नवरात्री का त्योहार बीता है। इस मौके पर उन्होंने अपनी कजिन सिस्टर्स और एक्ट्रेसेज काजोल, तनीषा मुखर्जी और शर्बानी मुखर्जी के साथ मिलकर दुर्गा पंडाल में पूजा (Durga Puja) अराधना की। यहीं से अब एक अनसीन वीडियो वायरल (Rani Mukherjee Viral Video) हो रहा है।
अभी पढ़ें – आने वाले बच्चे को ऐसे संभालेंगे Ranbir Kapoor, Alia Bhatt ने शेयर किया पैरेंटल प्लान
पैपराजी पेज वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रानी को पीले और हरे रंग के सूट में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने धुनूची नाच (Rani Mukherjee Dhunuchi Dance) करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रानी के साथ एक्ट्रेस और रिश्चते में उनकी बहन शर्बानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी भी डांस करती नजर आ रही हैं। शर्बानी ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है, तो वहीं तनीषा को लिलैक कलर की ऑरगैंजा साड़ी में देखा गया।
वीडियो में दुर्गा पंडाल की भव्यता देखी जा सकती है। उनके आस-पास मौजूद लोगों को दोनों एक्ट्रेसेज की फोटो लेते हुए देखा सकता है। इतना ही नहीं रानी अपनी बहन को इशारे से कहती हैं कि धुनूची काफी गर्म है तो उन्हें उचित दूरी बनाकर डांस करना चाहिए जिससे कि गर्म कोयला उनपर ना गिर जाए। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दशमी के दिन का है, जब मूर्ति विसर्जन से पहले रानी ने इस रसम को अदा किया।
अभी पढ़ें – गरबा से लेकर भांगड़ा तक Kartik Aaryan ने किया धमाकेदार डांस, फिल्म सेट का वीडियो वायरल
डीवा इस दौरान सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने बालों का लो बन बनाकर उसे सफेद फूलों के गजरे से सजाया। कानों में झुमके लाइट मेकअप के साथ बंटी बबली स्टार काफी जंच रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल हुए जिसमें रानी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिंदूर खेला का आनंद लेते हुए देखा गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines