हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां का आज यानी 22 सितंबर को निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.

विज्ञापन
रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में हुआ निधन (PIC- Facebook. Suka )

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन 75 साल की उम्र में हो गया है. उनके निधन की खबर को परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कृष्णा मुखर्जी के निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की मां का निधन 22 सितंबर को हुआ है. इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस और उनके परिवार वालों ने प्रार्थनाओं के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेसी रखने के लिए भी बोला है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, फिल्म पर लगा म्यूजिक चोरी का आरोप!

विज्ञापन

कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और उनके परिवार की ओर से किए गए पोस्ट में लिखा, हम आप सभी लोगो को भारी मन से यह कहना चाहते हैं कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन आज यानी 22 सितंबर दोपहर में हुआ है. इस मुश्किल घड़ी में हम आप सभी लोगों से प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन की गुजारिश करते हैं.

एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रही थी. दिवंगत कृष्णा मुखर्जी को अक्सर अपनी बेटी रानी मुखर्जी के साथ ही देखा जाता था. बता दें कि कृष्णा मुखर्जी ने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी के साथ सात फेरे लिए थे. कृष्णा ने कभी भी बतौर एक्ट्रेस काम नहीं किया है. रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का निधन साल 2017 में हुआ था. वहीं अब रानी की मां ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. दिवंगत कृष्णा मुखर्जी ने अपनी बेटी का करियर बनाने में काफी सहायता की थी. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोंकणा सेन शर्मा को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल के बेड से शेयर किया हेल्थ अपडेट

रानी मुखर्जी ने शेयर किया मां से जुड़ा एक किस्सा

दरअसल, साल 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मेरी मां का कहना था कि तुम फिल्मों में आओ फिर देखते हैं, कि क्या होता है. वहीं मेरी मां ने मेरा पहला स्क्रीन टेस्ट देखा, तो मेरी खराब एक्टिंग देखने के बाद उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर से साफ कहा था कि मुझे लगता है कि आप मेरी बेटी को अपनी फिल्म में लेकर आप अपनी मूवी खराब कर रहे हैं.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola