Rani Mukerji Miscarriage Story: सिनेमाघरों में Rani Mukerji की फिल्म Mardaani 3 रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में छोटी बच्चियों के अपहरण के मामले को बड़ी गंभीरता के साथ दिखाया गया है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो इस केसों की जांच-पड़ताल करते हुए कई गहरे हिस्सों की सच्चाई बाहर निकालती हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी ने काफी इंटरव्यूज दिए, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के हिस्सों के बारे में बताया. इसी दौरान उन्होंने अपने Miscarriage के बारे में भी बात की. वह उनका दूसरा बच्चा था, जिसको उन्होंने खो दिया था.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 X Review: शिवानी शिवाजी रॉय बन रानी मुखर्जी ने फिर दिखाया ‘मर्दानी’ अंदाज, ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म?
Miscarriage पर खुलकर
रानी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सिनेमा ने उनको अपने सबसे मुश्किल दौर से निकलने में काफी मदद की थी. यह उस वक्त की बात है, जब उन्होंने अपना दूसरा बेबी खो दिया था. रानी के लिए वो दौर काफी मुश्किल था. उस समय उन्हें किसी भी चीज में मन नहीं लगता था. इंटरव्यू में सिनेमा ने इस सदमे से निकालने में काफी मदद की थी.
किस फिल्म के दौरान हुआ हादसा
रानी मुखर्जी बताती हैं कि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ से कुछ समय पहले ही उनका मिसकैरेज हो गया था, जिससे वे पूरी तरह टूट गई थी. उस समय जब ‘मिसेज चटर्जी’ फिल्म की स्क्रिप्ट उनके सामने आई. उन्होंने खुद इस फिल्म को करने की इच्छा जताई. क्योंकि रानी ने हाल ही बच्चे से होने का दर्द महसूस किया था. रानी कहती हैं कि ‘वो जो कहानी थी, वो फिल्म मेरे पास आई थी, जब मैंने मेरा दूसरा बच्चा खो दिया था. तो उस वक्त ये मेरा सेंस ऑफ लॉस था. वो कहानी सुनकर मैं इतना जुड़ गई कि मैंने बोला ये कहानी मुझे बतानी है. फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी में दिखाया गया था कैसे एक मां अपने बच्चे से अलग होने के दर्द को झेलती है.’
यह भी पढ़ें: KING: 10 दिन और 50 करोड़ रुपये खर्च, शाहरुख खान के एक एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा!
रानी का छलका दर्द
रानी मुखर्जी ने मुताबिक, इस फिल्म ने उन्हें उस सदमें से बाहर निकलने की शक्ति दी. इसी फिल्म ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवाया है. इसीलिए यह फिल्म उनके लिए काफी खास है. वह इस फिल्म के जरिए लोगों को संदेश देना चाहती थी, कि भारतीय लोगों को विदेशों में बसना का काफी मन होता है, जबकि कई लोगों को विदेश में हो रहे कारनामों के बारे में पता ही नहीं. यह फिल्म उसी डार्क साइड को दिखाती है.
Mardaani 3 बड़े पर्दे पर रिलीज
Mardaani 3 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. रानी मुखर्जी इस फिल्म में बिल्कुल फियरलेस महिला की तरह नजर आ रही हैं. कहानी सोशल घटनाओं पर आधारित है और देश हो रहे बच्चे पर अपराध इस फिल्म का केंद्र है. अब यह देखना होगा कि दर्शकों को रानी की यह फिल्म कितनी पसंद आती है.
यह भी पढ़ें: ’69 बहुत बढ़िया…’, फिर एकसाथ दिखी ‘भूल भुलैया’ की ये जोड़ी, अनोखे अंदाज में किया Priyadarshan को बर्थडे विश
संबंधित खबरें
13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
30 mins agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
59 mins agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
2 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
3 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
4 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
5 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines