हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेहद केयरिंग हैं Rani Mukerji... फोटोग्राफर हुआ घायल तो एक्ट्रेस ने ऐसे की मदद

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक फोटोग्राफर उनकी तस्वीर ले रहा था और वो घायल हो गया।

विज्ञापन
Rani Mukerji

Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया।

इस दौरान एक फोटोग्राफर उनकी तस्वीर ले रहा था, इस दौरान वो घायल हो गया। वहीं, अभिनेत्री ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी कार भेज कर फोटोग्राफर की मदद की।

यह भी पढ़ें- Salman, Shahrukh या कोई और… दिवाली पर किसने दी सबसे बड़ी हिट?

विज्ञापन

बेहद केयरिंग हैं Rani Mukerji

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी कार में बैठी पार्टी से लौट रही हैं। इस दौरान फोटोग्राफर रानी के ड्राइवर से कार रोकने के लिए कहता और तभी हादसा हो जाता है। हालांकि एक्ट्रेस ने दरियादिली दिखाई और फोटोग्राफर को खुद अपनी कार में आवश्यक चिकित्सा के लिए भेजा। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

इतना ही नहीं बल्कि अब यूजर्स एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत दयालु है। साथ ही यूजर्स फोटोग्राफर के स्ट्रगल को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान के साथ भी ऐसा हो चुका है। इस दौरान किंग खान ने भी अपनी कार भेजकर घायल शख्स की मदद की थी।

विज्ञापन

रानी मुखर्जी वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में नजर आई थी। इस फिल्म में रानी की एक्टिंग को हर किसी ने खूब सराहा था। साथ ही फिल्म की कहानी भी बेहद शानदार थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि रानी करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाली हैं। इस दौरान शो में एक्ट्रेस कई राज खोलती नजर आ सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola