Rani Mukerji And Kajol In Koffee with Karan: करण जौहर (Karan Johar) का सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। एक के बाद एक बड़े सेलिब्रिटीज इस शो में कई खुलासे कर रहे हैं। हर एपिसोड काफी मसालेदार हो रहा है। कभी किसी का रिश्ता इस शो में सामने आ जाता है तो कभी अतीत के राज खुल जाते हैं। लगता है अब लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। अब लेटेस्ट एपिसोड में करण के सामने बॉलीवुड इंडस्ट्री की 2 दिग्गज एक्ट्रेसेस बैठे दिखाई देने वाली हैं। सबसे खास बात तो ये है कि ये दोमो एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में बहने हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद रिवीलिंग ड्रेस में बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं Mouni Roy, यूजर्स बोले ’10 दिन बाद कंकाल बनकर दिखेगी’
सामने आया काजोल और रानी का विवाद
दरअसल, अब अपकमिंग एपिसोड में आपको काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। अब ये दोनों बहनें करण के शो में क्या कमाल करेंगी ये तो देखने वाली बात होगी। वहीं, शो के इस एपिसोड के प्रोमो फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहे हैं। दरअसल, इन दोनों के बीच काफी विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। कहा जाता था कि एक वक्त पर तो ये दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। अपने-अपने बॉलीवुड करियर की वजह से इनके रिश्ते में फुट पड़ गई थी। लेकिन अब फाइनली इन्हें साथ देखकर सभी राहत भरी सांस ले रहे हैं।
2000 के दशक में पड़ी थी रिश्ते में फुट?
वहीं, अब ‘कॉफी विद करण’ में रानी ने काजोल को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। बता दें, रैपिड फायर सेगमेंट में करण ने रानी मुखर्जी से एक खास सवाल पूछा था। करण जौहर ने रानी से पूछा, ‘ऐश्वर्या या काजोल, आपने 2000 के दशक में किसके साथ कम बातचीत की थी?’ इसका जवाब देते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, ‘काजोल दीदी।’ अब उनके इस बयान ने तो फैंस को भी चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें: कांतारा 2 एक्टर ऋषभ शेट्टी ने OTT को लेकर निकाली भड़ास, क्यों बताया इसे ‘बुरा संकेत’?
काजोल भूलीं रानी से जुड़ी ये बात
इसके अलावा इस एपिसोड में और भी कई मज़ेदार खुलासे हुए हैं। सामने आए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि काजोल ये भी भूल गईं कि उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम में’ उनकी बहन रानी ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। अब उनका ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि इस एपिसोड में काफी गॉसिप्स मिलने वाली हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines