Rani Chatterjee Break From Social Media: सोशल मीडिया पर फैंस को अपने चहेते सितारों के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन जब वो थक जाते हैं या इससे बोर होने लगते हैं तो वो इससे ब्रेक ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ अब भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने भी किया है, लेकिन अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या रानी हर साल ऐसा करती है?
इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की है। रानी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत बोर हो चुकी हूं, हर रोज एक ही रूटीन को फॉलो करते हुए, इसलिए मैं कुछ टाइम के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहती हूं। हालांकि मैं जल्दी ही वापस आउंगी, लेकिन तब जब मेरा मन होगा। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं आप सबको बहुत मिस भी करूंगी, लेकिन मैं बस कुछ समय के लिए दिखना नहीं चाहती।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, अब रानी का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको मिस करेंगे। दूसरे यूजर ने कहा कि विल मिस यू। तीसरे यूजर ने लिखा कि कुछ नए के लिए इसका होना जरुरी। एक और यूजर ने लिखा कि जल्दी वापस आना। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
बीते साल भी लिया था ब्रेक
बता दें कि बीते साल भी रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि कुछ टाइम के लिए उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक की जरुरत हैं। अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि कुछ दिन पोस्ट नहीं आएंगे। वहीं, अब फिर से रानी ने सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान किया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या रानी हर साल सोशल मीडिया से ब्रेक लेती है।
लोगों को रानी की वापसी का इंतजार
लोग कयास लगा रहे हैं कि अपनी मेंटल हेल्श और खुद के लिए समय निकालने के लिए एक्ट्रेस हर साल सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली और खुद के साथ टाइम बिताना पसंद करती है। हालांकि इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद कुछ नहीं कहा है। अब लोगों को रानी के जल्द सोशल मीडिया पर लौटने का इंतजार रहेगा। हालांकि देखने वाली बात होगी कि भोजपुरी क्वीन कब सोशल मीडिया पर वापसी करती है?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines