Randeep Hooda Romantic Date: रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आने वाले हैं। वह कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि वह नवंबर अंत तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उनके घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इससे पहले दोनों को हाथों में हाथ डाले लंच डेट पर देखा गया है। बता दें कि रणदीप पिछले चार साल से लिन लैशराम के साथ रिलेशनशिप में हैं।
2022 में अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल
रणदीप और लिन लैशराम को बीते सोमवार को मुंबई के मशहूर रेस्तरां Wakai के सामने देखा गया है। पहले रणदीप अपनी कार से बाहर निकले और दूसरी तरफ से जाकर उन्होंने गर्लफ्रेंड को उतारा और इसके बाद दोनों को हाथों में हाथ डाले कैमरे के सामने देखा गया है। रणदीप ने साल 2022 में लिन के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आपने देखीं Emmy Awards Winner वीर दास और शेफाली शाह की वो फिल्म-सीरीज, जिन्होंने भारत को दिलाई इंटरनेशनल पहचान
इंटीमेट होगी वेडिंग
रणदीप और लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों कई बार काफी रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी मुंबई में नहीं होगी और यह एक इंटीमेट वेडिंग होने वाली है। इस शादी में सिर्फ परिवार को लोग और खास दोस्त शामिल होंगे। बता दें कि रणदीप की गर्लफ्रेंड भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में ओम कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में आएंगे नजर
लिन हाल ही फिल्म ‘जाने जान’ में नजर आई थीं। लिन ने अब तक अधिकतर फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हैं। जिसमें करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ नजर आईं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। वहीं रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘अनफेयर एंड लवली’ में इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आने वाले हैं। इनके अलावा, रणदीप एक और फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका नाम ‘लाल रंग 2: खून चुसवा’ है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines