Sergeant Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) हमेशा ही अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर से एक्टर सुर्खियों में छा गए हैं। रणदीप हुड्डा की आने वाली सस्पेंस कॉप-ड्रामा फिल्म ‘सार्जेंट’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म में अभिनेता एक मौत की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आएंगे। वहीं, ट्रेलर को देखकर फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है है और अब फैंस को इस फिल्म के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Project K: मेगा स्टार कमल हसन के साथ पर्दे पर दिखेगी प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, बिग बी ने दिया ये रिएक्शन
फिल्म ‘सार्जेंट’ का ट्रेलर आउट
वहीं, अगर अपकमिंग सस्पेंस कॉप-ड्रामा फिल्म ‘सार्जेंट’ के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत रणदीप हुड्डा के किरदार के इंट्रोडक्शन से होती है, जिसका नाम सार्जेंट निखिल शर्मा होता है। निखिल शर्मा एक लड़की की मौत की गुत्थी को सुलझाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है।
केस की तहकीकात करता है निखिल
उस लड़की की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज बताकर केस क्लोज कर दिया गया था, लेकिन निखिल को शक है कि उसका कत्ल किया गया था। ऐसे में नियमों को तोड़ते हुए वह इस केस की तहकीकात करता है और किलर तक पहुंचने की कोशिश में लगा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- SPY Trailer Out: रहस्य और रोमांच से भरपूर है ‘स्पाई’, फिल्म में मिलेगा एक्शन का डबल डोज
सस्पेंस और कॉप ड्रामा से भरी हुई है फिल्म
इसके साथ ही ट्रेलर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सस्पेंस और कॉप ड्रामा से भरी हुई है। साथ ही इसमें एक्शन, सस्पेंस और रिस्क का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। रणदीप हुड्डा एक बार फिर अपने रोल में बेहतरीन लगे हैं। बता दें कि ‘सार्जेंट’ एक सस्पेंस कॉप-ड्रामा फिल्म है और ये प्रवाल रमन द्वारा निर्देशित है।
इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म
साथ ही इसमें रणदीप के अलावा अरुण गोविल, आदिल हुसैन और सपना पब्बी भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले है। वहीं, रणदीप हुड्डा की ये फिल्म 30 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ पर फ्री में स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
28 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines