Randeep Hooda on Sarbjit: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘सरबजीत’ तो हर किसी को याद होगी। ये एक ऐसी फिल्म है, जो हर भारतीय के दिल में अपनी एक अलग जगह रखती है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का रोल अदा किया था और ऐश्वर्या ने उनके भाई का रोल निभाया था। इस फिल्म में अपने किरदार पर रणदीप ने बात की थी और बताया था कि ऐश्वर्या का भाई बनने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी।
रणदीप ने निभाया था भाई का रोल
दरअसल, कपिल शर्मा के शो में ऐश्वर्या और रणदीप दोनों एक साथ नजर आए थे। इस दौरान रणदीप ने अपने किरदार पर बात की थी। जब कपिल ने रणदीप से सवाल किया कि क्या ऐश्वर्या का भाई बनने के लिए आपको ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी या मेहनत करनी पड़ी थी। इस पर रणदीप ने कहा कि फिल्म में मैंने राखी बंधवाई थी।
मैं टेंशन में आ गया था- रणदीप
इसके आगे रणदीप ने कहा कि एक सीन जिसमें एक हादसा हो जाता है और मैं इनको आकर गले लगता हूं। रणदीप ने कहा कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो मैंने तब ही सोचा था कि कैसे गले मिलूंगा कि भाई लगे। मैं उसी दिन से टेंशन में आ गया था, लेकिन फाइनली मैंने मैनेज कर लिया था। रणदीप के इस जवाब पर सभी हंसने लगते हैं।
गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
गौरतलब है कि इस फिल्म को करने के लिए रणदीप ने गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था और जमकर नोट छापे थे। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था।
कमाल की कमाई
इसके अलावा फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें- अलविदा ‘उस्ताद’…मशहूर तबला वादक Zakir Hussain नहीं रहे, अस्पताल में ली आखिरी सांस
संबंधित खबरें
'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines