Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 29 नवंबर, बुधवार को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक तरीके में शादी की। इस दौरान दोनों मणिपुरी परंपरा के मुताबिक, दुल्हा-दुल्हन के पोशाक में नजर आए। जहां एक ओर रणदीप सफेद धोती और कुर्ते के साथ मैचिंग पगड़ी में नजर आए तो वहीं लिन भी दुल्हन की पोटलोई (Potloi) कैरी किए नजर आईं। इसके अलावा लिन के मेकअप और हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी।
हाल में लिन और रणदीप ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी (Randeep Hooda Lin Laishram Wedding) की खुशियों को बांटते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ खूबसूरत और बेहतरीन फोटो शेयर की है, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस दोनों को कमेंट्स के जरिए शादी की बेहद सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी शादी की प्यारी फोटोज शेयर करते हुए दोनों ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
Randeep और Lin ने शेयर की शादी की तस्वीरें
दोनों ने 29 नवंबर, बुधवार को मणिपुर में ही पारंपरिक तरीके से शादी की, जिसमें उनक परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की, जिनके साथ दोनों लिखते हैं, ‘आज से हम एक हैं #JustMarried’। वहीं, दोनों स्टार्स के फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं और साथ ही दोनों की काफी तारीफें भी कर रहे हैं।
यह भी पढे़ें: Randeep Hooda और Lin Laishram की शादी की तस्वीरें लीक, मणिपुरी अंदाज में दिखें दूल्हा-दुल्हन
शादी की वीडियो हो गई थी लीक
इससे पहले 29 नवंबर, बुधवार को दोनों की शादी की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें दोनों मणिपुरी कल्चर को फॉलो कर शादी करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अभी एक दो दिन मणिपुर में शादी के बाद की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद मुंबई लौटेंगे और सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। इसके अलावा खबरों की मानें तो एक्टर अपनी पत्नी लिन के साथ रोहतक में अपने पुश्तैनी गांव भी जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines