---विज्ञापन---

शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं Lin Laishram, मणिपुरी कल्चर में रंगे नजर आए Randeep Hooda

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी बीच लिन और रणदीप ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशियां बांटी।

---खबर नीचे जारी है---

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड स्टार  रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 29 नवंबर, बुधवार को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक तरीके में शादी की। इस दौरान दोनों मणिपुरी परंपरा के मुताबिक, दुल्हा-दुल्हन के पोशाक में नजर आए। जहां एक ओर रणदीप सफेद धोती और कुर्ते के साथ मैचिंग पगड़ी में नजर आए तो वहीं लिन भी दुल्हन की पोटलोई (Potloi) कैरी किए नजर आईं। इसके अलावा लिन के मेकअप और हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी।

हाल में लिन और रणदीप ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी (Randeep Hooda Lin Laishram Wedding) की खुशियों को बांटते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ खूबसूरत और बेहतरीन फोटो शेयर की है, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस दोनों को कमेंट्स के जरिए शादी की बेहद सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी शादी की प्यारी फोटोज शेयर करते हुए दोनों ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

---खबर नीचे जारी है---

Randeep और Lin ने शेयर की शादी की तस्वीरें

दोनों ने 29 नवंबर, बुधवार को मणिपुर में ही पारंपरिक तरीके से शादी की, जिसमें उनक परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की, जिनके साथ दोनों लिखते हैं, ‘आज से हम एक हैं #JustMarried’। वहीं, दोनों स्टार्स के फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं और साथ ही दोनों की काफी तारीफें भी कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढे़ें: Randeep Hooda और Lin Laishram की शादी की तस्वीरें लीक, मणिपुरी अंदाज में दिखें दूल्हा-दुल्हन

शादी की वीडियो हो गई थी लीक

इससे पहले 29 नवंबर, बुधवार को दोनों की शादी की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें दोनों मणिपुरी कल्चर को फॉलो कर शादी करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अभी एक दो दिन मणिपुर में शादी के बाद की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद मुंबई लौटेंगे और सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। इसके अलावा खबरों की मानें तो एक्टर अपनी पत्नी लिन के साथ रोहतक में अपने पुश्तैनी गांव भी जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 30, 2023 06:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola