Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। एक्टर जल्द ही खुद से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड और मणिपुरी एक्ट्रेस-मॉडल लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी आज 29 नवंबर को मणिपुर में ही होगी, जिसको लेकर एक्टर थोड़ा नर्वस नजर आ रहे हैं।
हाल में दोनों अपने आने वाली खुशी से भरी मैरिड लाइफ के लिए मणिपुर के ही एक फेमस इम्फाल के इबुधौ मार्जिंग शांगलेन मंदिर में आशीर्वाद लिया। दोनों की खूब सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। इस दौरान दोनों ट्रेडिशन और कल्चर अंदाज को फॉलो करते नजर आए। जहां लिना साड़ी में नजर आईं तो वहीं रणदीप हुड्डा ने भी ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।
आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे दोनों
दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे थे। वहीं, दोनों की शादी समारोह (Randeep Hooda Lin Laishram Wedding) की तैयारियां पुरी हो चुकी है, जिसमें परिवार के सदस्य के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों की शादी मणिपुरी परंपरा के अनुसार होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी महाभारत के अंश को ध्यान में रखकर की जा रही है। शादी के बाद रिसेप्शन मुंबई में दिया जाएगा, जिसमें सभी बॉलीवुड हस्तियां नजर आएंगी।
कैसे मिले थे Randeep और Lin?
लिन लैशराम एक मणिपुर की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी, जिसके बाद वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो, बॉलीवुड में एंट्री के बाद ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। साल 2021 में भी दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों को इसी साल दिवाली पर ऑफिशियल किया। एक साथ फोटो शेयर करके।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines