Randeep Hooda Lin Laishram Reception: एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) से शादी रचा ली है। बीते दिन इनकी शादी के वीडियो लगातार सामने आ रहे थे। हालांकि, बाद में एक्टर ने खुद फैंस के लिए अपनी शादी की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दीं। वहीं, अब सभी को उनके रिसेप्शन फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन अब ये इंतज़ार भी खत्म हो गया है क्योंकि अब रणदीप और लिन की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं Lin Laishram, मणिपुरी कल्चर में रंगे नजर आए Randeep Hooda
3 टायर केक काट किया सेलिब्रेट
इस वीडियो में ये मैरिड कपल केक काटकर सेलिब्रेट करता दिखाई दे रहा है। खूबसूरत 3 टायर केक को हाथ पकड़कर काटते हुए ये कपल काफी रोमांटिक लग रहा है। केक काटने के बाद एक्टर रणदीप हुड्डा ने बेहद प्यार से अपनी वाइफ का मुंह मीठा करवाया है और नई जर्नी कि शुरुआत कर दी है। इस वीडियो में कपल के साथ उनका परिवार ही नज़र आ रहा है। सभी लोग इस खुशी के पल को एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं।
https://twitter.com/TusharVijh/status/1730181974575489217?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730181974575489217%7Ctwgr%5Eed7ba59ec610bd4f0dba7d7ccafa4e4bb421e809%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-randeep-hooda-and-lin-laishram-wedding-reception-video-viral-23593319.html
कपल का रिसेप्शन लुक
वहीं, इस खास सेलिब्रेशन के लिए रणदीप और उनकी वाइफ ने जो लुक कैरी किया है वो भी काफी बढ़िया है। इस वीडियो में लिन लैशराम जहां येलो कलर के सूट में नज़र आ रही हैं। तो वहीं, रणदीप भी गोल्डन रंग की शेरवानी में बड़े हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इनकी सिम्पलिसिटी पर अब सभी लोग फिदा हो गए हैं। अब इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Animal First Review: ‘एनिमल’ में रणबीर का पागलपन देख घूम जाएगा दिमाग, बॉबी की एक्टिंग ने लगाए चार-चांद
फैंस कर रहे इंतज़ार
बता दें, रणदीप ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि वो मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखने वाले हैं जिसमें फिल्मी दुनिया के तमाम बड़े सितारे शिरकत करते नज़र आएंगे। ऐसे में फैंस भी उस रिसेप्शन पार्टी की झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे हैं। सब देखना चाहते हैं कि कौन-कौन रणदीप की खुशी में शामिल होगा और कौन किसके साथ दिखाई देगा। अब लगता है जल्द ही वो फोटोज और वीडियो भी सामने आ जाएंगे।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
32 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
10 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines