Randeep Hooda Transformation: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अचानक एक सेल्फी शेयर कर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। इस फोटो में रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। यूं तो अक्सर सेलिब्रिटीज अपने वजन के साथ ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते हैं। कोई फिल्म में खास किरदार निभाने के लिए वजन बढ़ाता है, तो कोई अपना वजन कम करता है। हालांकि, रणदीप हुड्डा का बदला हुआ लुक उनके वजन पर फोकस नहीं कर रहा, बल्कि उनके बालों की तरफ लोगों का ध्यान खींच रहा है।
रणदीप हुड्डा ने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंकाया
आपको बता दें, रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अभी कुछ देर पहले एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में एक्टर रणदीप हुड्डा आधे गंजे नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर दोनों साइड तो बाल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बीच से बाल गायब हैं। साथ ही एक्टर की हेयरलाइन भी पीछे जाती हुई नजर आ रही है। अब उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि वो एक्टर हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि अचानक रणदीप हुड्डा को ये क्या हो गया? उनकी ऐसी हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी झटका लग गया है।
रणदीप हुड्डा ने नया लुक शेयर करते हुए दिया हिंट
अब इस फोटो को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा, ‘इस मंगलवार के लिए कौन-सी गॉसिप है? सिर्फ कॉफी ही नहीं है, जो बन रही है!’ इसका मतलब एक्टर फैंस को हिंट देना चाहते हैं कि कुछ तो खिचड़ी पाक रही है। हो सकता है कि रणदीप हुड्डा ने ये बाल अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उड़ाएं हों। स्टोरी की डिमांड के लिए एक्टर ने ये लुक लिया होगा। अब वो प्रोजेक्ट क्या है? अभी तक एक्टर ने उस पर कोई खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 X Review: कौन जीता फुलेरा का इलेक्शन? फैंस को नया सीजन देख लगा झटका
रणदीप हुड्डा का लुक देख क्या बोले फैंस?
दूसरी तरफ 3 दिन के अंदर रणदीप हुड्डा के बालों में इतना फर्क देखकर फैंस भी चौंक उठे हैं। आपको बता दें, 3 दिन पहले ही रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर 2 फोटोज पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में एक्टर के घने और लम्बे बाल नजर आ रहे थे। अब अचानक उनका हुलिया इतना बदल गया है तो फैंस भी सवाल उठा रहे हैं। एक शख्स ने एक्टर की फोटो पर कमेंट कर पूछा, ‘भाई क्या रूप बना लिया आपने?’ तो किसी ने लिखा, ‘ये क्या हुड्डा साहब?’ तो किसी ने मजाक में लिखा, ‘ये मेरे पति का हेयर स्टाइल क्यों फॉलो किया आपने?’ एक फैन ने कहा, ‘इसका मतलब कुछ इंटरेस्टिंग आने वाला है… हुड्डा जी।’
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
27 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines