Randeep-Lin After Marriage Photos: पिछले महीने 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर में पारंपरिक मैतेई तरीके से शादी की थी, जिनकी फोटो -वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और काफी पसंद भी की गई थी। इसी बीच अब दोनों के फैंस के रिसेप्शन का इंतजार है, जो मुंबई में होना है। हालांकि, उससे पहले दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहे हैं, जिनकी मजेदार फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में दोनों मणिपुरी अंदाज में ही पोशाकों में नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं।
रणदीप और लिन की शादी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, जिसके पीछे की वजह थी उनका हर एक रिचुअल को पारंपरिक तौर से करना। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज वायरल होने के बाद उनके फैंस को उनका यूं शादी करना काफी आनंद दे रहा था। वहीं, हाल में सामने आ रही तस्वीरों ने भी उनके फैंस का दिल जीत लिया। जहां बाकी स्टार्स शादी के अगले ही दिन पैपराजी के सामने आकर पोज देने लगते हैं वहीं रणदीप और लिन अपना पूरा समय अपने परिवार को दे रहे हैं और उनके साथ मस्ती करती नजर आ रहे हैं।
परिवार और दोस्तों संग समय बिता रहे Randeep-Lin
दरअसल, इन तस्वीरों को परिवार के ही एक सदस्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिनमें रणदीप अपने परिवार के एक सदस्य को उनकी शादी के बाद की पार्टी के लिए तैयार होने में मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर खुद भी सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने देखा जा सकता है, जिसको उन्होंने अपनी शादी के बाद की पार्टी में पहना था। इसके अलावा भी कई फोटोज हैं, जिनमें वो पूजा और अपने परिवार के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इन सभी फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sarika Birthday: पहले पिता फिर पति और बेटियों ने छोड़ा साथ, असल जिंदगी में ऐसा रहा सारिका का सफर
मुंबई में कब है Randeep-Lin का रिसेप्शन?
वहीं, अब दोनों फैंस के साथ-साथ मुंबई में उनके दोस्त उनके रिसेप्शन का वेट कर रहे हैं। ऐसे में अपनी ऑफिशियल घोषणा के जरिए रणबीर और लिन ने यह बताया था कि 29 नवंबर को अपनी शादी के बाद वे मुंबई में अपने दोस्तों और बाकी इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखेंगे, जो 11 दिसंबर को होगा। कपल के एक करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘रणदीप और लिन के दोस्तों की लिस्ट काफी बड़ी है, जो मुंबई में उनके साथ काम करते हैं और रहते हैं, जिनके लिए रिसेप्शन की तैयारियां की जा रही हैं’। साथ ही बताया जा रहा है कि इस दौरान भी दोनों मणिपुरी पारंपरिक पोशाकों में ही नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines