Ranbir Kapoor Video: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फैंस बहुत ही बेसब्री से एक्टर की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 8 मार्च यानी होली के खास मौके पर रणबीर कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सभी बहुत खुश हो रहे है और साथ ही सभी को एक्टर का ये वीडियो खूब भा रहा है।
बेटी राहा को सीने से चिपकाए नजर आए रणबीर
बता दें कि सोमवार शाम को एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर कलीना एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में खास बात ये है कि रणबीर कपूर छोटी सी बेटी राहा कपूर को अपने सीने से चिपकाए नजर आए और उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अपने हाथ से ढका हुआ था। इस तरह से राहा कपूर का चेहरा अभी तक लोगों को नहीं दिखा है।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’
बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं। साथ ही ये दोनों स्टार अपनी फिल्म का अलग-अलग प्रमोशन करने में बिजी हैं। बताते चलें कि रणबीर कपूर ने साल 2022 अप्रैल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी।
साल 2022 के नवंबर में बेटी राहा के माता-पिता बने थे रणबीर-आलिया
साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2022 के नवंबर में बेटी राहा के माता-पिता बने थे। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लव रंजन के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना के साथ काम करते नजर आएंगे। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines