Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर प्रोफेशनल लाइफ के लिए तो मशहूर हैं ही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से भी कुछ कम नहीं हैं। एक्टर रियल लाइफ में बेहद शरारती रहे हैं। आपने वैसे तो उनकी डेटिंग लाइफ के किस्से बहुत सुने होंगे। रणबीर को एक वक्त पर बॉलीवुड का कैसेनोवा तक कहा जाता था। कभी वो मां की ज्वेलरी तो कभी बहन का सामान चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर दिया करते थे। लेकिन अब उनकी लाइफ का एक और अटपटा और अनसुना किस्सा सामने आया है।
खुलेआम सड़कों पर पेशाब कर रहे थे रणबीर
लड़कियों के अलावा भी रणबीर कपूर की जिंदगी में कई कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं। एक बार एक्टर के साथ एक बेहद ही इम्बेरसिंग मोमेंट हुआ था। इस शर्मिंदगी भरे पल को वो शायद ही कभी भूल पाएंगे क्योंकि इस मामले में पुलिस भी इन्वॉल्व हो गई थी। दरअसल, ये मामला काफी पुराना है, जब रणबीर कपूर खुलेआम सड़कों पर पेशाब करते हुए पकड़े गए थे। Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चैट शो पर खुद रणबीर ने बिना हिचकिचाए ये कहानी सुनाई थी।
गाड़ी रोकर एक्टर पर चिल्लाई पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक बार रणबीर कपूर कर्जत से वापस आ रहे थे तो उन्हें खुली सड़क पर पेशाब करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। दरअसल, रणबीर कर्जत से वापस घर जा रहे थे और प्रेशर तेज होने के कारण उन्हें हाईवे के बीच में ही पेशाब करने के लिए रुकना पड़ा। उस वक्त उन्हें एक बार भी नहीं सूझी कि पुलिस और पेट्रोल वैन आईं तो क्या होगा। वहीं, जब वो सड़क पर पेशाब कर रहे थे तो तभी एक पुलिस वाले ने उन्हें देख लिया। फिर क्या था? वो पुलिस वाला अपनी कार से उतरा और एक्टर को चिल्लाते हुए बोला रुको।
यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal ने को-स्टार्स के लिए बनाई थी नो डेटिंग पॉलिसी, क्या थी इसकी वजह?
माफी मांगने पर मजबूर हुए रणबीर कपूर
ये सब होने के बाद रणबीर कपूर बेहद शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। इतना ही नहीं एक्टर लगातार उस पुलिस वाले से अपनी इस हरकत पर माफी मांगते रहे। रणबीर को यूं अपनी गलती का अहसास होते देख और उनके माफी मांगने पर पुलिस ने भी रणबीर कपूर को जाने दिया। लेकिन ये किस्सा रणबीर कपूर को जिंदगी भर याद रहेगा। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines