Ranbir Kapoor Rockstar Jordan Role: इम्तियाज अली की फिल्म Rockstar साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रणबीर कपूर को एक सच्चा स्टार बना दिया. फिल्म में रणबीर ने जॉर्डन का रोल इतने जोश और दर्द से निभाया कि आज भी लोग उस किरदार को याद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्तियाज अली ने सबसे पहले रणबीर को नहीं, बल्कि दूसरे एक्टर को इस रोल के लिए चुना था?
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर का बॉक्स ऑफिस पर तांडव जारी, 5 दिन
कौन था पहली च्वाइस?
डायरेक्टर इम्तियाज अली बताते हैं कि वो अपनी फिल्म Socha Na Tha पर काम कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने रॉकस्टार की कहानी लिखी. उस वक्त इस फिल्म के लिए एक्टर के नाम पर उनकी पहली च्वाइस जॉन अब्राहम थे. उनके दिमाग में सेट था कि इस रोल के लिए यह एक्टर ठीक रहेगा.
एक मुलाकात ने बदली बात
इम्तियाज आगे बताते हैं कि एक बार वे रणवीर से मिले. उस वक्त रणवीर फिल्में नहीं कर रहे थे. लेकिन उस बार मिलने के बाद उनके बीच का बॉन्ड अच्छा हुआ और दोनों ने आगे कभी फिल्म बनाने के प्लान किया. उस समय इम्तियाज ने अपनी कुछ स्क्रिप्ट उन्हें पढ़कर सुनाई. इसी बीच रणबीर ने इम्तियाज से खुद पूछा कि “वो रॉकस्टार वाली कहानी कैसी रहेगी?” इम्तियाज हैरान थे. उन्होंने कहा कि “अगर वो फिल्म मैं बनाता हूं तो क्या आप उसमें काम करेंगे?” और रणबीर ने फिल्म के लिए तुरंत ‘हां’ बोल दी.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी
फिल्म बनी और इतिहास रचा
इस फैसले के बाद Rockstar की शूटिंग शुरू हुई. रणबीर ने महीनों तक गिटार सीखा, संगीत का अभ्यास किया और जॉर्डन बन गए. फिल्म में नरगिस फाखरी हीरोइन बनीं. फिल्म को शुरू में मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन संगीत और रणबीर की एक्टिंग ने उसे क्लासिक बना दिया. “Sadda haq”, “नादान परिंदे” जैसे गाने आज भी लोगों के दिल में बसते हैं.
यह भी पढ़ें: कैसे शूट हुआ था ‘अतीक अहमद’ मर्डर सीन? सीक्रेट हुआ रिवील, Dhurandhar 2 के एक्शन
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines