Ranbir Kapoor Trolled: बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स बीते दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बने। इन सभी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए थे। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वो थे एक्स कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जो लम्बे समय बाद साथ में स्पॉट हुए हैं। ये नजारा देख फैंस भी खुद को इस पर टिप्पणी करने से नहीं रोक पाए। वहीं, अब रणबीर का आलिया के साथ राम मंदिर से लौटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने रणबीर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: वो 5 मौके, जब Ankita Lokhande ने घर में खेला Sushant Singh Rajput कार्ड
रणबीर- कैटरीना की वजह से हुए ट्रोल!
अब रणबीर की इस ट्रोलिंग का कारण कहीं न कहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ बन गई हैं। लेकिन कैटरीना ने ऐसा क्या किया जिसके बाद रणबीर-आलिया के साथ चलने पर भी ट्रोल हो गए। उनकी ट्रोलिंग का एक्स गर्लफ्रेंड से क्या कनेक्शन है ये भी बता देते हैं। दरअसल, बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसे देखकर लोगों ने रणबीर पर आरोप लगाया कि वो सबसे बचकर चुपके से कैटरीना की फोटो खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उस दौरान कैटरीना उनके पीछे वाली सीट पर धुप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ओढ़े दिखी थीं। अब रणबीर भी उन्हीं के स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं।
क्या है कनेक्शन?
जब पैपराजी ने उन्हें आलिया के साथ अपनी गाड़ी में जाते हुए स्पॉट किया तो रणबीर कपूर ने अपनी सिर को शॉल से कवर किया हुआ है। उनको देखकर आपको एक बार फिर कैटरीना की याद आ जाएगी। ऐसा लग रहा है एक ही दिन में रणबीर पर उनकी एक्स का असर हो गया है। वो उन्हीं की तरह हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘ठंड से दिमाग हिल गया।’ एक ने लिखा, ‘भक्तों के रूप में एक्टिंग करने के एक लंबे दिन के बाद अपने वास्तविक स्वरूप में वापस आ गए।’
सोशल मीडिया पर बना रणबीर का मजाक
एक ने मजाक बनाते हुए कहा, ‘इस आदमी ने जब से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देखा उसका बर्ताव बदल गया।’ कोई बोला, ‘रणबीर पति कम बहू ज्यादा लग रहा है इन कपड़ों में।’ एक ने कहा, ‘हेयर पैच को छुपा रहा है।’ किसी ने मजाक में पूछा, ‘ये रणबीर गया और वापस कौन आया।’ किसी ने ट्रोल करते हुए कहा, ‘बीफ खाने वाला और दारू ड्रग्स करने वाला, सॉफ्ट पोर्न एनिमल वाला, मौसमी हिंदू।’ तो किसी ने लिखा, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर के मनोज बाजपेयी की तरह क्यों दिख रहे हैं रणबीर?’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines