Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। फैंस को भी एक्टर की एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक सब कुछ बेहद पसंद आता है। वहीं, आज रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन हैं।

विज्ञापन

इस बीच एक्टर को उनके बर्थडे के खास मौके पर स्पॉट किया गया है। एक्टर के इस खुशी के मौके पर हिस्सा बनने के लिए वहां फैंस की भी भीड़ लग गई। अब सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रणबीर कपूर ने फैंस के साथ मनाया अपना जन्मदिन

दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर केक के साथ बाहर आए और फैंस के साथ अपना बर्थडे मनाया। इस दौरान रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लग रहे थे। रणबीर कपूर ने इस दौरान व्हाइट कैप, ग्रे हुड्डी और ब्लू डेनिम पहना था, जो बेहद कूल लग रहा था। इसके साथ ही एक्टर ने फैंस के बीच केक काटा और सभी ने तालियों से एक्टर का स्वागत किया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अभिनेता ने फैंस के साथ हाथ भी मिलाया और लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

यूजर्स ने एक्टर को दी जन्मदिन की बधाई

वहीं, अब सोशल मीडिया पर रणबीर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स एक्टर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे आरके, दूसरे यूजर ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो आरके, आप इस दुनिया में सभी सफलता और खुशियों के पात्र हैं। वहीं, एक तीसरे यूजर ने इस पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे टू राहा के पापा। इस तरह फैंस एक्टर को जन्मदिन विश कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CxuP_zZqk5F/

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्दी फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर एक्टर ने फैंस को ट्रीट दी और अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ