TJMM OTT Release Date: 'ये झूठ नहीं हैं...' इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म, जानें सारी डिटेल्स
Edited By Nancy Tomar

Tu Jhoothi Main Makkaar OTT Release Date
Edited By Nancy Tomar

Tu Jhoothi Main Makkaar OTT Release Date
Tu Jhoothi Main Makkaar OTT Release Date: होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। साथ ही ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद भी आई।
वहीं, जिन लोगों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है और जो लोग इसे घर बैठे देखना चाहते है, तो उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जान लेते हैं कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
लव रंजन के डायरेक्शन में बनी रोम-कॉम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी, ऑनस्क्रीन रोमांस और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत ही लिया है।
वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने इसकी जानकारी दी है और लिखा कैप्शन में लिखा है कि- ‘हम कन्फर्म कर सकते हैं कि ये झूठ नहीं है, तू झूठी मैं मक्कार 3 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।’
बता दें कि रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, डिम्पल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी को काफी अच्छे रिव्यू मिले और होली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन में वर्ल्डवाइड 21.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
वहीं, 11 दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 220 करोड़ रुपये पार कर चुका है। अब लोगों को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है और बहुत जल्द ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज भी हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: