हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranbir Kapoor क्यों छोड़ना चाहते हैं एक्टिंग? Animal एक्टर ने खुद बताई वजह

Ranbir Kapoor, Animal: एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor, Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, अब फिल्म भी अपनी रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर इसके प्रमोशन में बिजी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपना सारा टाइम अपनी बेटी राहा के साथ बिताना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- इन शहरों में बेहद सस्ती मिल रही Ranbir Kapoor की Animal की टिकट! कीमत 100 से भी कम

विज्ञापन

Ranbir Kapoor क्यों छोड़ना चाहते हैं एक्टिंग?

हैदराबाद में एक प्रेस मीट के दौरान रणबीर ने राहा के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं केवल उनके साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं एक्टिंग करना बंद करना चाहता हूं, काम करना बंद करना चाहता हूं। मैं बस यही करना चाहता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैं भी अपने जुनून को आगे बढ़ाना चाहता हूं, लेकिन यह बहुत आनंददायक है। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। जब भगवान कुछ छीनता है, तो वह आपको कुछ देता भी है और मैं बहुत आभारी हूं कि राहा हमारे जीवन में आई है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

बेटी के साथ टाइम बिताना चाहते हैं रणबीर 

बता दें कि राहा का जन्म तब हुआ जब रणबीर एनिमल की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई, वह एक साल की हो गईं। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान रणबीर के सह-कलाकार बॉबी देओल ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता हमेशा अपनी नवजात बेटी राहा के साथ वीडियो कॉल पर रहते थे। उन्होंने कहा, कि मैंने उन्हें हर समय उनसे फेस-टाइम करते हुए देखा है। मैं उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन जब हम दिल्ली (जहां एनिमल का ट्रेलर लॉन्च हुआ था) से वापस आ रहे थे, तब भी वह (कॉल पर) वहां थे। उनकी बेटी बहुत प्यारी है और वह बड़ी हो गई है।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘एनिमल’

बता दें कि रणबीर की फिल्म अपनी रिलीज के लिए तैयार है और ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को भी फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या कमाल दिखाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola