हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nitesh Tiwari की ये ट्रिक भी फेल, No-Phone पॉलिसी के बाद कैसे लीक हुई 'राम-सीता' की फोटोज?

Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Nitesh Tiwari: फिल्म ‘रामायण’ के सेट से नई फोटोज लीक हो गई हैं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म के सेट पर No-Phone पॉलिसी लागू की थी, जिसके बाद भी फोटोज लीक हुई हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, image credit- Google

Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Nitesh Tiwari: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता खुद भी खूब मेहनत कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म से सेट से कई तस्वीरें लीक हो गई थी, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू की थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नितेश की ये ट्रिक भी फेल हो गई है। नहीं समझे ना… आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरी कहानी?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज लीक

दरअसल, कुछ दिन पहले जब फिल्म के सेट से गेटअप लिए कलाकारों की फोटोज लीक हुई, तो वो सोशल मीडिया पर छा गई। वहीं, अब फिर से फिल्म ‘रामायण’ के सेट से नई फोटोज लीक हुई हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जी हां, फिल्म ‘रामायण’ के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज रिवील हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस ने भी कमेंट्स की बारिश कर दी है।

फिल्म के सेट पर नो-फोन पॉलिसी

हालांकि अब बड़ा सवाल ये है कि जब फिल्म के सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू कर दी गई, तो फिर सेट से नई फोटोज कैसे लीक हो गई? इतना ही नहीं बल्कि नितेश ने तो अतिरिक्त स्टाफ और क्रू को सेट से बाहर रहने के निर्देश दिए थे। फिर इतनी सख्ती के बाद कैसे फोटोज लीक हुई, ये बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

वायरल हो रही फोटोज की पुष्टि नहीं करता News24 

हालांकि News24 इन फोटोज की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इनके सच होने की जिम्मेदारी लेता है। वहीं, इन खबरों पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान भी सामने नहीं आया है। ऐसे में एक तरफ फैंस फोटोज को देखकर एक्साइटेड भी हैं और हैरान भी। लोगों के मन में सवाल है कि सेट से तस्वीरें कैसे बाहर आई?

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: भाई की मौत के दर्द से नहीं उबरी बहन, SSR को न्याय दिलाने के लिए किया ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola