Ranbir Kapoor First Girlfriend Story: आज बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जन्मदिन है। एक्टर आज 41 साल के हो गए हैं और अब तो वो शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं अब रणबीर कपूर एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं लेकिन उनका क्रेज अभी भी लड़कियों के बीच बरकार है। एक्टर की फैन फॉलोइंग लड़िकयों में काफी ज़्यादा देखने को मिलती है। उनकी इमेज भी कुछ ऐसी है कि हर कोई उन पर फिदा रहता है। एक्टिंग के साथ-साथ फ़्लर्ट करने का टैलेंट भी रणबीर में कूट-कूटकर भरा है। एक्टर की अब तक न जाने कितनी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena होंगे Bigg Boss 17 का हिस्सा? दूसरी शादी से लेकर कई कारणों तक बटोर चुके हैं सुर्खियां
स्कूल टाइम से डेट कर रहे हैं रणबीर
लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी और किस उम्र में बनी थी? खुद एक्टर ने एक शो के दौरान इस राज से पर्दा उठाया था। कई लड़कियों से इश्क लड़ा चुके कपूर खानदान के इस चिराग ने खुद अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस उम्र में लोग अपने अच्छे ग्रेड्स की टेंशन में बैठे होते हैं उस उम्र में रणबीर कपूर लड़कियों को डेट कर रहे थे। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पति बन चुके रणबीर कपूर स्कूल टाइम से डेटिंग कर रहे हैं।
Image Credit: Google
इस क्लास में बन गई थी गर्लफ्रेंड
कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में रणबीर कपूर जब गेस्ट बनकर आए थे तो ऑडियंस में बैठी उनकी एक फैन ने उनसे सवाल पूछा था कि ‘क्या आपको याद है कि आपने पहली बार किसे डेट किया था?’ तुरंत एक्टर ने उस लड़की को जवाब दिया था और कहा था कि उन्हें याद है। रणबीर ने तब कहा था, ‘मैं आठवी क्लास में था, किसी के टेरेस पर एक पार्टी थी। शाम के करीब 7 बज रहे थे, सभी को घर जाना था। सभी के मम्मी-डैडी फोन कर रहे थे और सूरज छुप रहा था। ऐसे में मेरी नजर एक लड़की पर पड़ी वो कोने में बैठकर रो रही थी।’
क्यूट है एक्टर की लव स्टोरी
रणबीर ने आगे कहा, ‘उसे ऐसे देखकर मैं उसके पास गया। मैंने पूछा तुम क्यों रो रही हो? तो लड़की ने बोला मै तुम पर ट्रस्ट नहीं करती। तो मैं हक्का-बक्का हो गया, मैंने सोचा मैं इसका ट्रस्ट कैसे पाऊं। तो मैंने हाथ निकाला और उसकी ओर किया फिर पूछा क्या अब तुम मुझ पर विश्वास करती हो? उसके बाद फिर वो कभी मेरे साथ डेट पर नहीं गई।’ तो कुछ इस तरह से उनकी लव स्टोरी का दी एन्ड हो गया।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines