हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranbir Kapoor ने फैंस से की Brahmastra Spoiler ना देने की रिक्वेस्ट

विज्ञापन

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) ने आखिराकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस बीच एक्टर ने दर्शकों से अनुरोध किया कि वो स्पॉइलर्स ना दें। उनका कहना है कि वो चाहते हैं कि दर्शक बिना किसी स्पॉइलर के सिनेमाघरों में ‘ब्रह्मास्त्र’ का अनुभव करें। ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा’ 9 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) के साथ मौजूद रहे, जहां उन्होंने फैंस के साथ फिल्म देखी और उनसे बातचीत भी की।

अभी पढ़ें – Urvashi Rautela ने नसीम शाह को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

https://twitter.com/itsKabir16/status/1567939077105930240?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1567939077105930240%7Ctwgr%5E7245715b22435dfc50ab95b617a0433696f1844d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Franbir-kapoor-requests-fans-to-not-post-brahmastra-spoilers-on-social-media-101662823884220.html

अभी पढ़ें – अवॉर्ड नाइट में एक दूजे में खोए दिखे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, वीडियो हो रहा वायरल

स्क्रीनिंग के दौरान, रणबीर (Ranbir urges to not give spoiler) ने दर्शकों से अनुरोध किया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर वो सोशल मीडिया पर इसके बारे में खुलासा करने से बचें, ताकि अन्य लोग भी इसे एक्सपीरियंस कर सकें। स्क्रीनिंग की एक छोटी सी क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर को स्क्रीन के सामने एक माइक के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में, रणबीर कहते हैं, “तो बस एक अनुरोध। जो भी थोड़े बहुत स्पॉइलर हैं फिल्म के, कृपया सोशल मीडिया पर न डालने का प्रयास करें। क्योंकि आप दर्शकों को जानते हैं जिन्होंने नहीं देखा यह इसे अनुभव करना चाहेगा।” फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में ₹75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें