Animal की इस एक्ट्रेस ने Ranbir के किरदार को बताया Toxic, बोलीं- 'मुझे बुरा लगा...'

Ranbir Kapoor Animal: ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के किरदार को हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे। जहां एक और उनके किरदार को पसंद भी किया जा रहा है तो कुछ लोगों को न पसंद भी रहा है। इसी बीच फिल्म में नजर आने वाली एक एक्ट्रेस ने रणबीर के किरदार को टॉक्सिक बताया। 

Ranbir Kapoor Animal

Ranbir Kapoor Animal (Image Credit - Social Media)

Ranbir Kapoor Animal: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) धूम मचा रही है। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। काफी लंबे समय बाद रणबीर की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बाद उनके फैंस का यह मानना है कि यह फिल्म उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकती है।

विज्ञापन

फिल्म में रणबीर एक ऐसे किरदार में नज़र आ रहे हैं जो अपने पिता और परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है किसी की भी जान ले सकता है। इसी बीच फिल्म में ही नजर आने वाली एक एक्ट्रेस ने रणबीर के किरदार को डरावना और टॉक्सिक बता दिया। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फिल्म में रणबीर की बहन का किरदार निभाने वाली सलोनी बत्रा (Saloni Batra) हैं।

विज्ञापन

रणबीर का किरदार देख बुरा लगा

सलोनी बत्रा ने हाल में एक न्यूज़ पोर्टल के साथ बात करते हुए रणबीर के किरदार के बारे में अपनी राय रखी और बताया फिल्म में रणबीर उनके छोटे भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं। वे एक अच्छा कलाकार होने के साथ-साथ अच्छा इंसान भी हैं। हालांकि, फिल्म में उनका कैरेक्टर इसके उलट है। उन्होंने कहा, ‘निर्माताओं के पास इस दुनिया में इस किरदार के बारे में एक दृष्टिकोण है। यह किरदार जिस तरह से वह बात करता है और व्यवहार करता है वो काफी टॉक्सिक और डरावना है, लेकिन कहानी उनके बारे में ही है और संदीप सर ने उनकी कहानी को अपने तरीके से बताने का विकल्प चुना है’।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://youtube.com/shorts/Wkou-37QaSc?si=XukZNuo8SdQ__RBY

कॉलेज में बंदूक चलाना सही नहीं है

सोनाली ने आगे बात करते हुए कहा, ‘एक दर्शक के तौर पर यह देखना और तय करना हमारी जिम्मेदारी है कि क्या सही है और क्या गलत’? एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर टीवी पर कोई किरदार कॉलेज में बंदूक चला रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है’। आखिर में एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक महिला होने के नाते, अगर असल जीवन में कोई उनके साथ कोई ऐसा करता है तो उन्हें बुरा लगेगा, लेकिन ऐसे लोग मौजूद हैं और यह कहानी ऐसी ही एक किरदार और कहानी के बारे में है। निर्देशक एक शिक्षक नहीं है। वह एक मनोरंजनकर्ता है’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ