Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहली बार साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद से फैंस को फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार था, जो पूरा हो चुका है। 23 नवंबर को काफी धमाकेदार तरीके से रिलीज किया, जिसको इतना पसंद किया गया कि फैंस इस फिल्म को रणबीर के करियर का एक बड़ा टर्निंग पाइंट बता रहे हैं।
ट्रेलर में रणबीर एक एंग्री यंग मैन के किरदार में नजर आ रहे है, जिसको वो शिद्दत से निभाते भी दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच रणबीर की इस फिल्म ने रिलीज से पहले एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को पछाड़ दिया है।
Animal के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर ने रिकॉर्ड बताने हुए सलमान और शाहरुख दोनों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक करीब 61 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर और रणबीर कपूर का किरदार लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो बार-बार ट्रेलर को देख रहे हैं। साथ ही ट्रेलर पर काफी बड़ी संख्या में कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं, जो रणबीर के लुक्स और किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर चल रही Salman Khan की Tiger 3, तीन हफ्तों में हुई महज 260 करोड़ की कमाई
Ranbir Kapoor की Animal में नजर आएंगे ये स्टार्स
इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच की अंडरस्टैंडिंग और प्यार की है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल विलेन के खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में उनके किरदार और अंदाज को भी दर्शक को खूब पसंद आ रहा है। ये फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
16 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
5 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines