Ranbir Kapoor, Animal: बीते साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। दर्शकों ने फिल्म की खूब तारीफ की। इस फिल्म में रणबीर का तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस भी खूब चर्चा में रहा।
इस सीन के बारे में लोगों ने जमकर चर्चा की। अब इस पर खुद रणबीर कपूर ने बात करते हुए बताया कि कैसे इसके लिए उनकी पत्नी ने उन्हें सपोर्ट किया। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai से Priyanka Chopra तक, इन हसीनाओं की डेटिंग ने बटोरी जमकर सुर्खियां
‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस पर बोले रणबीर कपूर
हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी के साथ फिल्माए गए रोमांस सीन को लेकर कहा कि मैं इसे लेकर बहुत डरा हुआ था। हालांकि मेरी पत्नी आलिया भट्ट ने इसमें मुझे सपोर्ट किया और इसके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के कई सीन्स के बारे में मैंने आलिया से बात की, जिसमें उन्होंने मेरा साथ दिया।
फिल्म में कई सितारों ने दिखाया जलवा
रणबीर ने कहा कि मेरी वाइफ ने इन सीन्स को तैयार करने में मेरी बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि आलिया ने हर पल मेरा हौंसला बढ़ाया और मुझे सपोर्ट किया। अगर मेरी वाइफ इसमें मेरा साथ नहीं देती तो ये मुश्किल हो सकता था। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय, रश्मिका मंदाना ने भी अहम रोल प्ले किया है।
बॉक्स ऑफिस पर भी तोड़े कई रिकॉर्ड्स
इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर छमकर नोट छापे हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने भारत में 552.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 912.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लोगों में इस फिल्म का क्रेज पहले ही बना हुआ था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines