Ranbir Kapoor on Animal Park: साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा और खूब नोट छापे। रणबीर कपूर की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। हालांकि, फिल्म के आखिर में इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दिया गया। अब रणबीर ने फिल्म ‘एनिमल’ के दूसरे पार्ट यानी ‘एनिमल पार्क’ पर भी अपडेट दिया है। साथ ही ये भी बताया है कि फिल्म के दो नहीं बल्कि तीन पार्ट होंगे। आइए जानते हैं कि रणबीर ने क्या कहा?
फिल्म ‘एनिमल’ के आने वाले पार्ट पर अपडेट
गौरतलब है कि रणबीर कपूर को हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखा गया। इस दौरान एक्टर ने अपनी इस फिल्म पर अपडेट दिया। जी हां, इस दौरान दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात की और उनकी बात सुनकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉबी देओल नहीं होंगे। हालांकि इससे बॉबी के फैंस मायूस हुए हैं।
2027 में होगी शूटिंग
बता दें कि रणबीर के इस इंटरव्यू का एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रणबीर से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी फिल्म के डायरेक्टर इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और साल 2027 में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए अभी फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।
फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान रणबीर कपूर ने ये भी बताया कि संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को 3 पार्ट में बनाना चाहते हैं, जिससे साफ है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो कुछ अच्छा निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि फिल्म का दूसरा पार्ट बेहतर बन सके। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ अलग और एक्साइटिंग होगा, जो लोगों को पसंद आएगा।
‘एनिमल पार्क’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर
गौरतलब है कि रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल पार्क’ में डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जो फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा रहेगा। फिल्म के पहले पार्ट को संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया था और अब वो ही इसके आगे के पार्ट पर काम कर रहे हैं। जाहिर-सी बात है कि फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी और 900 करोड़ रुपये लूटे थे। उम्मीद है कि फिल्म के आने वाले पार्ट इससे भी बड़ा धमाका करेंगे।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने क्यों ठुकराई Animal? ये थी 900 करोड़ी फिल्म छोड़ने की वजह
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines