सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सुर्खियों में आ जाते हैं और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो रणबीर कपूर है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रणबीर का ऐसा कैसा वीडियो वायरल हो रहा है? आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?
रणबीर कपूर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक वैनिटी वैन से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर फिल्म ‘श्री 420’ के लुक में नजर आए। रणबीर ने काला कोट और छोटी लंबी पैंट पहनी है और उनके सिर पर एक टोपी भी है। रणबीर का ये लुक फिल्म ‘श्री 420’ के गाने ‘मेरा जूता है जापानी…’ में राजकपूर के लुक से मैच कर रहा है।
‘आवारा रणबीर’ चिल्लाते दिखे पैप्स
राजकपूर का ये लुक बेहद पॉपुलर हुआ था और आज भी ये उतना ही पॉपुलर है। रणबीर कपूर भी अपने दादा के लुक में बिल्कुल उनके जैसे ही लग रहे थे। हालांकि, अभिनेता ने लुक क्यों लिया है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में रणबीर को देखकर पैप्स भी ‘आवारा रणबीर’ चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
रणबीर कपूर के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि ये बिल्कुल राजकपूर के जैसा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि एकदम अलग, लेकिन ये किसलिए? तीसरे यूजर ने कहा कि वो एकदम शरारती बच्चे जैसा लग रहे हैं। एक और ने कहा कि रणबीर अपने दादा की तरह लग रहे हैं। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
रणबीर का वर्कफ्रंट
इसके अलावा अगर रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में बिजी हैं। साथ ही रणबीर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा अभिनेता की साल 2026 में और भी फिल्में आएंगी, जिसको लेकर वो सुर्खियों में बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal ने यूं मनाई पहली एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में दिखाई झलक
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines