हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'सुधर जाओ नहीं तो...', Mahadev App Case में फंसे स्टार्स को Kangana Ranaut की खुली चेतावनी

Kangana Ranaut on Mahadev App Case: बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देने वाली कंगना रनौत ने हाल में महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स को चेतावनी दी है और उनको सुधर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut on Mahadev App Case

Kangana Ranaut on Mahadev App Case: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने महादेव ऐप मामले (Mahadev App Case) में फंसे बॉलीवुड स्टार्स को सीधे तौर पर चेतावनी दी है और उनको सुधर जाने की सलाह दी है। एक्ट्रेस ने हाल में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जो एक मीडिया हाउस का आर्टिकल है।

इस आर्टिकल में सोनू सूद (Sonu Sood), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सनी लियोनी (Sunny Leone) की फोटो लगी नजर आ रही है, जिसके साथ में एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी शेयर किया है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

 

Credit – Instagram

 

यह भी पढ़ें: Tiger 3 में Salman Khan से ज्यादा धांसू होने वाला है Katrina Kaif का किरदार, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन सीन

 

Mahadev App Case में फंसे स्टार्स को दी चेतावनी

हाल में एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘ये ऐड मेरे पास एक साल में छह बार आया था और हर बार ये लोग नए ऑफर और अमाउंट में कुछ करोड़ बढ़ा देते ते, जिससे मैं ऐड के लिए हां बोल दूं, लेकिन मैंने हर बार मना किया। ये नया भारत है। सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे’। इस पोस्ट के साथ कंगना ने एक न्यूज पोर्टल की खबर की फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है ‘महादेव ऐप केस पर 34 सेलेब्स क नाम सामने आए हैं’।

Mahadev App Case

Mahadev App Case में ये सेलेब्स हैं शामिल

महादेव ऐप मामले में रणबीर कपूर, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान और श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनमें से कुछ को ED का समन भी जारी किया गया है। बता दें कि महादेव ऐप के जरिए कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, बैडमिंटन, टेन्निस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे कई ऑनलाइन गेम्स पर अवैध सट्टेबाजी का काला काम किया जाता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें