मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बॉलीवुड गलियारे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों फिल्मी पर्दे से लेकर अपने पर्सनल लाइफ तक हर मोर्चे पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
करीब पांच सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी कर ली। उनकी प्रेम कहानी ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के सेट पर शुरू हुई और अब रिलीज होने के समय तक दोनों मम्मी पापा बनने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor: बोल्ड लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, शॉर्ट ड्रेस पहन दिए सिजलिंग पोज
फिल्म में देखा जा सकता है कि आलिया के किरदार ईशा के बिना रणबीर का किरदार शिवा अधूरा है। ऐसा ही कुछ इस जोड़ी की असल जिंदगी में भी है। रणबीर (Ranbir Kapoor reveals he is very dependent on wifey Alia Bhatt) ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो अपनी पत्नी आलिया भट्ट पर बहुत ज्यादा आश्रित हैं। एक निजी टेब्लॉय से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया वो कुछ खाते या वॉशरूम तक नहीं जाते अगर उन्हें पता ना हो कि आलिया कहां हैं।
इंटरव्यू के दौरान, रणबीर और आलिया दोनों से पूछा गया कि क्या वे वास्तविक जीवन में भी एक-दूसरे पर निर्भर हैं। इसके जवाब में रणबीर ने स्वीकारा कि वो आलिया पर बहुत निर्भर हैं। वो ऐसा दर्शाते हैं कि उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और वो एक स्वतंत्र व्यक्ति हैं, जबकि असल में वो इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
“मैं बहुत घमंड करता हूं कि मैं बहुत स्वतंत्र और अलग हूं, लेकिन वास्तव में, मैं उन पर बहुत निर्भर हूं। अगर मैं नहीं मालूम होता कि आलिया कहां है तो मैं बाथरूम नहीं जाता या खाना नहीं खाता। ये मेरे लिए बहुत जरूरी है उन्हें मेरे पास होना चाहिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कुछ भी रोमांटिक करें या नहीं या बात भी ना करें, बस वो मेरे बगल में बैठी होनी चाहिए”।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणबीर और आलिया की पहली कोलैबोरेशन फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज़ हुई है। इसने दुनिया भर में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख खान का भी एक विशेष कैमियो है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines