Ranbir Kapoor Film Journey as an Actor: बी टाउन के ‘सांवरिया’ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही ‘एनिमल’ बनकर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। इस मूवी में फैंस को उनका राउडी और रफ एंड टफ लुक देखने को मिलने वाला है। ऐसा पहली बार होगा, जब रणबीर किसी ऐसे कैरेक्टर में नजर आएंगे, जो फैमिली मैन भी होगा और खूंखार जानवर भी।
रोमांटिक हीरो से बने ‘एनिमल’
‘एनिमल’ बनने से पहले रणबीर ने सिल्वर स्क्रीन पर खूब रोमांस किया। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हो या फिर ‘ये जवानी है दीवानी’, रणबीर की एक्टिंग स्टाइल और सेंस ऑफ रोमांस हमेशा कुछ अलग और किरदार में रस भरने वाला रहा है। एक चॉकलेटी हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर अब काफी आगे आ चुके हैं। एक वक्त था, जब बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में कुछ करोड़ में ही सिमट कर रह जाती थीं और अब उनकी एक-एक फिल्म 100 करोड़ के पार का बिजनेस करती है।
इस लिस्ट में उन फिल्मों का नाम भी शामिल है, जिसमें रणबीर ने रोमांस और एक्शन जॉनर के अलावा भी अपना दमखम दिखाया है, जैसे कि ‘संजू’।
यह भी पढ़ें: इस शख्स से बेइंतहा प्यार करते हैं Ranbir Kapoor, गले पर बनाया टैटू तो वायरल हुआ वीडियो
फिल्मों में दिखाई एक्टिंग की कलाकारी
अल्हड़ जवानी में होने वाली गलतियां और गलतियों से सीख कर बेहतर इंसान बनने का सफर रणबीर कपूर ने फिल्म में प्ले किया था। किरदार में जान फूंकने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपने लुक और बॉड़ी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम किया, बल्कि डिक्शन पर भी खूब मेहनत की। इसके बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दिल टूटा आशिक बनकर भी उन्होंने रोमांटिक हीरो के तौर पर खुद को साबित किया। रणबीर की एक्टिंग की कलाकारी उनकी बाकी फिल्मों में भी देखने को मिली, जिसने उन्हें देखते ही देखने बॉलीवुड के टॉप एक्टर में शुमार कर दिया।
बहरहाल, रणबीर कपूर अपने एक्टिंग करियर में काफी आगे आ चुके हैं। 1 दिसंबर को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के डायरेक्शन में बनी एनिमल मूवी रिलीज हो रही है। इस फिल्म का लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। पोस्टर्स से लेकर गानों तक ने फैंस के बीच एक समां बांध दिया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने मूवी देखने की फैंस की दीवानगी को दोगुना कर दिया है। रणबीर को पहली बार एक ऐसे रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा, जिसमें उनका दिल भी धड़कता है, पापा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में भी पीछे नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines