लोकेश व्यास, जोधपुर, राजस्थान
Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) इन दिनों सिनेमाघरों में तेजी से कमाई कर रही हैं और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। इसी बीच राजस्थान के जोधपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, जोधपुर के एक थिएटर के बाहर फिल्म देखने पहुंचे लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि, गुत्थमगुत्था होने के पीछे क्या मामला है इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी है। यह घटना जोधपुर के न्यू कोहिनूर थिएटर के बाहर की बताई जा रही है। जहां फिल्म देखने पहुंचे दो दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
क्या है पूरा माजरा?
सामने आ रही जानकारी में बताया जा रहा है कि जोधपुर के न्यू कोहिनूर थिएटर के बाहर फिल्म देखने काफी लोग पहुंचे थे, जिसके बाद अचानक ही दो गुटों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। साथ ही वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी है कि आखिर बात क्या है? फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में वापसी कर रहीं ‘करण-अर्जुन’ की मां, इस निर्देशक की Movie में आएंगी नजर
रिलीज के बाद से धूम मचा रही Animal
संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी रणबीर और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में सबसे ज्यादा रणबीर किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines