हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रणबीर कपूर ने थिएटर में किया सरप्राइज विजिट, आलिया भट्ट बोली- 'प्यार से बड़ा और कोई अस्त्र..

विज्ञापन

Ranbir Kapoor’s Surprise Visit To Theatre: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में उतर चुकी है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में दोनों स्टार्स भी ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र देखने पहुंचे फैंस को थिएटर में पहुंचकर सरप्राइज दिया।

अभी पढ़ें – Bhojpuri Song: खेत में इस शख्स संग रोमांटिक हुईं आम्रपाली दुबे, फैंस बोले- निरहुआ कहां हैं?

रणबीर कपूर ने दिया फैंस को सरप्राइज विजिट

हाल ही में रणबीर को जुहू के पीवीआर थिएटर में स्पॉट किया गया, जहां उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की स्क्रीनिंग चल रही थी। रणबीर कपूर के साथ इस सरप्राइज विजिट में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) भी मौजूद थे। जाहिर सी बात है कि फैंस एक्टर के इस सरप्राइज विजिट से हैरान रह गए। अपने फेवरेट सुपरस्टार को टीवी स्क्रीन की जगह रियल लाइफ में सामने देखकर दर्शक दंग रह गए साथ ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आलिया ने शेयर की स्टोरी

रणबीर का सरप्राइज विजिट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं, जिसमें रणबीर को फैंस के साथ बातचीत करते और सेल्फी खिंचवाते हुए देखा गया। इतना ही नहीं एक्टर ने दर्शकों से फिल्म को लेकर उनकी राय भी जाननी चाही और पूछा कि ‘आपको फिल्म कैसी लगी?’ इस सरप्राइज विजिट को लेकर अब उनकी पत्नी और फिल्म में उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऑडियंस के साथ रणबीर की तस्वीरें साझा की। इनमें रणबीर अपने फैंस से बात करते और उनके साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर पर लिखा, ‘प्यार से बड़ा और कोई अस्त्र नहीं है इस दुनिया में’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ी कुछ क्लिप्स भी शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने रणबीर संग कुछ स्पेशल मोमेंट्स को साझा किया है।

अभी पढ़ें – New York Fashion Week में हरनाज संधू ने ढाया कहर, वीडियो में देखें उनके किलर लुक्स

फिल्म में नजर आएंगे इंडस्ट्री के ये कलाकार

फिल्म की बात करें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ एक सुपरहिरो ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी ‘शिवा’ (Shiva) के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के अपोजिट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार आलिया रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन, टीवी शो नागिन फेम मौनी रॉय और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का भी कैमियो है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें