Ranbir Kapoor Deducted Fees For Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बज्ज बना हुआ है। हर कोई उनकी और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी स्टार्स के फर्स्ट लुक के बाद इस फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है। इसे देखकर सभी की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बाद आपको जोरदार झटका लगेगा। क्योंकि अब इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कितनी फीस चार्ज की है वो रिवील हो गया है।
रणबीर ने चार्ज की कितनी फीस?
हाल ही में एक्टर की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें, आज कल बॉलीवुड में ट्रेंड चला हुआ है जहां सभी स्टार्स अपनी फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं। एक सफल फिल्म के बाद बड़े-बड़े स्टार्स अपनी फीस बढ़ा देते हैं। ऐसे में रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए कितने करोड़ वसूल किए ये जानना वाकई मज़ेदार होगा। दरअसल, ऐसी खबर सामने आई है कि ‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर ने अपने फीस नहीं बढ़ाई उल्टा घटा दी है। जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा इस फिल्म के लिए एक्टर ने अपने रेगुलर फीस से कम फीस चार्ज की हैं।
एक्टर ने क्यों कम की अपनी फीस?
तो एक्टर ने ऐसा क्यों किया ये भी जान लेते हैं। क्या ये कोई उनकी नई तरकीब है या कोई मजबूरी फैंस में मन इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। तो बता दें, ‘एनिमल’ को एक बड़े स्केल पर बनाया गया है लेकिन प्रोडक्शन में देरी की वजह से फिल्म की कॉस्ट काफी ज्यादा बढ़ गई। एक प्रोड्यूसर होने के नाते उन्होंने इस नुक्सान को अपने कंधे पर उठा लिया। हर फिल्म के लिए 70 करोड़ चार्ज करने वाले रणबीर ने ऐसे में प्रोड्यूसर भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा का सपोर्ट करते हुए अपनी एक्टिंग फीस आधी कर दी।
इस कटौती से होगा भारी नुकसान!
रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए अपनी फीस में 50% से ज्यादा की कटौती की है। उन्होंने सिर्फ 30 से 35 करोड़ रुपये ही चार्ज किए हैं। अब रणबीर कपूर की फीस से जो पैसे बचे हैं उससे प्रोडक्शन को और भी बेहतर बनाया जाएगा। हालांकि, इस फिल्म से जो भी प्रॉफिट होगा उसमे एक्टर भी अपना शेयर लेंगे। इससे साफ हो गया है कि भले ही एक्टर ने अभी अपनी फीस में कटौती की है लेकिन बाद में उनको सिर्फ और सिर्फ मुनाफा ही होगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines