Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर सभी कपूर खानदान के चिराग को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. फैंस से लेकर फैमिली तक सभी रणबीर कपूर को बर्थडे विशेज भेज रहे हैं. इस बीच रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है.
नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में नीतू ने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ तस्वीर साझा की है. पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने इसको कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो माई लव, तुम्हें पाकर बहुत आभारी और धन्य हूं. इसके अलावा नीतू ने पोस्ट में दिल और नजर वाली इमोजी भी शेयर की है.
रिद्धिमा कपूर ने भी लुटाया प्यार
वहीं, अगर रिद्धिमा कपूर की बात करें तो रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भाई के लिए पोस्ट शेयर किया है. रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैमिली फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में पूरा परिवार नजर आ रहा है और रिद्धिमा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमारे परिवार के रॉकस्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, रेंस, आपसे प्यार करती हूं.
भाई के लिए शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने एक और पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रिद्धिमा ने किसी फंक्शन की फोटो शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर उन्हें गोद में लिए नजर आ रहे हैं. इसमें भी रिद्धिमा ने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं, अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर कई बड़ी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं.
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
इसमें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (भगवान राम के रोल में) और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा अभिनेता ‘एनिमल पार्क’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’, और ‘धूम 4’ जैसी शानदान फिल्मों को लेकर भी लाइमलाइट चुरा रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि रणबीर की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं?
यह भी पढ़ें- कौन हैं Thalapathy Vijay, कब बनाई थी पार्टी, अब क्यों विवादों में?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines