Ranbir Kapoor, Animal: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फिल्म भी अपनी रिलीज के लिए एकदम तैयार है।
बता दें कि रणबीर कपूर की ये अपकमिंग फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में में दस्तक देगी। फिल्म के शोज के टिकट की कीमत कुछ जगहों पर बेहद सस्ती है। आइए जानते हैं कहां?
यह भी पढ़ें- कौन हैं मशहूर फैशन डिजाइनर Rohit Bal, जिनकी हालत काफी गंभीर, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इन शहरों में बेहद सस्ती मिल रही Ranbir Kapoor की Animal की टिकट!
Zoom की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में फैंस को सिनेपोलिस, बीएसआर मॉल, थोरईपक्कम, आईनॉक्स नेशनल: आर्कोट रोड, और आईनॉक्स: चेन्नई सिटी सेंटर जैसे विभिन्न स्थानों पर 63.74 रुपये में टिकट मिल सकती है। हालांकि, यह आर्थिक विकल्प केवल चेन्नई के लिए है और अन्य प्रमुख शहरों में उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि कोलकाता में भी इस फिल्म के लिए फैंस को राशबर्हरि एवेन्यू में प्रिया सिनेमा में टिकटों की कीमत उचित 100 रुपये मिल सकती है।
फिल्म में बड़े स्टार्स
वहीं दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में टिकट की कीमतें थोड़ी अधिक हैं, जो सैम सिनेमाज, मिराज फन फिएस्टा सिनेमाज और श्रीनिवास थिएटर ए/सी 4K डॉल्बी एटमॉस जैसे थिएटरों में 110 रुपये से 130 रुपये तक हैं। बता दें कि इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों ने काम किया है। साथ ही माना जा रहा है कि ये फिल्म बेहद शानदार कमाई करेगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।
‘टाइगर 3’ को मिलेगी ‘एनिमल’ की टक्कर
बता दें कि इन दिनों सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। इस बीच एनिमल की एंट्री सलमान की फिल्म पर किस तरह का असर करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines