PM Narendra Modi से मिलने क्यों पहुंचा कपूर परिवार? बेहद खास है वजह

Kapoor Family fly to Delhi: सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पूरे कपूर परिवार को एक साथ देखा गया। बता दें कि पूरी कपूर फैमिली पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची है। आइए जानते हैं क्यों?

Kapoor Family fly to Delhi

Kapoor Family fly to Delhi

Kapoor Family fly to Delhi: सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पूरे कपूर परिवार को तैयार हुए देखा जा रहा है। अब पूरी फैमिली तैयार होकर एक साथ कहां जा रही है, ये सवाल तो लोगों के मन में आना ही है। बता देते हैं कि इस वक्त रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान और नीतू कपूर सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने जा रहे हैं। अब लोगों के मन में ये भी सवाल है कि पूरा कपूर परिवार अचानक ये पीएम मोदी से मिलने क्यों जा रहा है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

विज्ञापन

राज कपूर की 100वीं जयंती

दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले पूरा कपूर खानदान पीएम मोदी से मिलने पहुंचा है। इस दौरान कपूर फैमिली को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से सभी का लुक वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस दौरान के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तमाम वीडियोज सामने आए, तो लोगों ने भी इन पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आलिया और रणबीर के वीडियो को देखकर लिखा कि आप दोनों बहुत कमाल लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आलिया तो बेहद सुंदर लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि दोनों साथ में कमाल लग रहे हैं। इसके अलावा करीना और सैफ के वीडियो पर भी लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कपूर खानदान

इस दौरान करिश्मा और नीतू कपूर को एक साथ देखा गया। दोनों के आउटफिट का कलर भी एक जैसा ही था। इन दौरान दोनों बेहद ग्लैमरस लग रही थी। हर कोई इन दोनों की भी खूब तारीफ कर रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में कपूर खानदान का नाम बेहद खास है और फिल्म इंडस्ट्री इसे बेहद शान से लेती है। राज कपूर ने इसे बनाया था और अब परिवार की कई पीढ़ियां इसे आगे बेहद शान से बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बैठक की फोटोज का लोगों को इंतजार

अब 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती है और इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान दिल्ली पहुंचा है, जहां वो पीएम मोदी से मिलेंगे। इस बैठक के फोटोज अभी सामने नहीं हैं और फैंस बेसब्री से पीएम के साथ सभी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ