Bollywood celebs reached Wrong Gate Ram Mandir: बीता दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास था। 22 जनवरी 2024 को 500 सालों का इंतजार खत्म हो गया और रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी हैं। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई बड़ी हस्तियां बीते दिन अयोध्या पहुंची थी।
मुकेश अंबानी से लेकर आधा बॉलीवुड कल अयोध्या में मौजूद था। वहीं, अब इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गार्ड्स बी-टाउन सेलेब्स को राम मंदिर में एंट्री करने से रोक रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- फिर हुआ बदलाव, अब इस दिन थिएटर्स में लगेगी Emergency, फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील
गॉर्ड्स ने नहीं करने दी एंट्री
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राम मंदिर में मौजूद गार्ड्स आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, रोहित शेट्टी सहित कई सेलेब्स को अंदर जाने से रोक रहे हैं। बता दें कि गार्ड्स सितारों को गलत गेट से एंट्री करने से रोक रहे हैं और उन्हें सही रास्ता बता रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस गार्ड्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे गार्ड्स की तारीफ
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत अच्छा किया। दूसरे यूजर ने लिखा कि यही है भारतीय संस्कार। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया। इस तरह के कमेंट्स कर अब फैंस, गार्ड्स की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण दिया गया था। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस समारोह में नहीं जा सके। इस समारोह और ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए कई सेलेब्स मौजूद रहे।
सेलेब्स शेयर कर रहे फोटोज और वीडियो
वहीं, अब सेलेब्स वापस लौट आए हैं और इस समारोह से भव्य तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक पल की फोटोज और वीडियो को कैप्शन सहित साझा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
38 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines