हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर रिलीज, Rana Daggubati पर हावी दिखे Arjun Rampal

Rana Naidu Season 2 Trailer Out: ‘राणा नायडू सीजन 2’ का धमेदार ट्रेलर सामने आ गया है। इस ट्रेलर वीडियो में हीरो और विलेन आमने-सामने दिख रहे हैं। इन दोनों की दुश्मनी इस बार क्या रंग लाएगी? ये देखना होगा।

विज्ञापन
'राणा नायडू सीजन 2' का ट्रेलर जारी हो गया है। (Photo Credit- YouTube)

Rana Naidu Season 2 Trailer Out: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 44 सेकंड के इस ट्रेलर में सीरीज की कहानी में क्या-क्या होगा? उसे लेकर मोटा-मोटा हिंट दे दिया गया है। एक बार फिर राणा लौट आया है। इस बार वो अपने काम के कारण परिवार को खोने की कगार पर है। ट्रेलर में राणा नायडू अपने काम और परिवार के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। फैमिली राणा का साथ छोड़ रही है और दूसरी तरफ दुश्मन इस बार राणा नायडू पर हावी होता हुआ नजर आ रहा है।

अर्जुन रामपाल ने विलेन बनकर बटोरी लाइमलाइट

‘राणा नायडू सीजन 2’ में एक्टर अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है, जो विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, ट्रेलर में अर्जुन रामपाल के सामने राणा दग्गुबाती फीके लग रहे हैं। यानी एक्टर पर इस बार विलेन भारी पड़ सकता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राणा नायडू की पत्नी को उसके काम के बारे में पता चल गया है और राणा उसे समझाने की कोशिश कर रहा है कि वो ये सब छोड़ देगा। इस दौरान इन दोनों का रिश्ता बिखरता हुआ नजर आ रहा है।

मुसीबत में दिखा राणा नायडू

दूसरी तरफ अब राणा नायडू ओबेरॉय के साथ काम करेगा। इस दौरान कृति खरबंदा उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रही हैं कि ‘ओबेरॉय के पास्ट को माचिस लगाने की कोशिश में कहीं नायडू का पूरा का पूरा फ्यूचर जलकर राख हो जाए।’ वहां, राणा और उसके पिता के बीच इस बार रिश्ता सुधरेगा या नहीं? उसे लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। इतना ही नहीं अब लग रहा है कि राणा से उसके भाई भी दूर हो जाएंगे। कुल मिलाकर इस बार राणा काफी लाचार दिख रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Maalik का टीजर कब होगा रिलीज? Rajkummar Rao की फिल्म का खून से लथपथ पोस्टर आया सामने

13 जून को रिलीज होगी ‘राणा नायडू सीजन 2’ 

कभी राणा अपने दुश्मन से बुरी तरह मार खाता हुआ नजर आ रहा है और कभी परिवार के सामने हारता हुआ। हालांकि, ये तो बस ट्रेलर है। कहानी में राणा नायडू की जीत होगी या दुश्मन के सामने वो कमजोर पड़ जाएगा? ये तो सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। इतना तय है कि इस बार भी ‘राणा नायडू सीजन 2’ में दमदार एक्शन, ढेर सारा सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा। आपको बता दें, ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 13 जून को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola