Surveen Chawla Injury: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। ये वक्त एक्ट्रेस के लिए काफी क्रूशियल है। उनकी 2 पॉपुलर सीरीज आ रही हैं। हाल ही में ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ के 3 एपिसोड रिलीज हुए हैं और हर हफ्ते इस सीरीज का एक नया एपिसोड रिलीज किया जा रहा है। दूसरी तरफ सुरवीन चावला की फेमस सीरीज ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। अब इस बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस मुसीबत में पड़ गई हैं। सुरवीन चावला को एक सीरियस इंजरी हो गई है।
सुरवीन चावला को हुई सीरियस बैक इंजरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरवीन चावला खुद को घायल कर बैठी हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक सीरियस बैक इंजरी हुई है और डॉक्टर ने उन्हें एक खास नसीहत भी दी है। घायल होने के बाद सुरवीन चावला को डॉक्टर ने कम्पलीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। यानी अब एक्ट्रेस अपने दोनों शोज में से किसी को भी प्रमोट नहीं कर पाएंगी। इस कीमती समय पर चोटिल होकर एक्ट्रेस का काम बिगड़ गया है। वो ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ और ‘राणा नायडू 2’ दोनों को ही प्रमोट नहीं कर पाएंगी। एक्ट्रेस को ना चाहते हुए भी प्रमोशनल एक्टिविटीज से दूर रहना पड़ेगा।
डॉक्टर ने सुरवीन चावला को दी बेड रेस्ट की सलाह
हालांकि, अभी तक सुरवीन चावला ने रिवील नहीं किया है कि उन्हें क्या हुआ है? ना ही ये पता चल पाया है कि एक्ट्रेस को ये चोट कैसे आई? सुरवीन चावला की टीम ने भी अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि एक्ट्रेस की हालत कैसी है और वो कब तक ठीक होकर काम पर लौटेंगी? सुरवीन चावला के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला कितना सीरियस है?
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan और Ananya Panday की किस करते हुए फोटो वायरल, फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट रिवील
कल आएगा ‘राणा नायडू’ का ट्रेलर
वहीं, कल यानी 3 जून को ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज होना है। आज ही नेटफ्लिक्स पर ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है। अब हो सकता है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुरवीन चावला नजर ना आएं। उनकी कमी फैंस को काफी खलेगी। पहले सीजन में अपनी एक्टिंग से सुरवीन चावला ने सभी को इम्प्रेस कर दिया था। इस बार भी दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines