Rana Daggubati Apologises: साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) हमेशा से अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने ‘बाहुबली’ (Baahubali) जैसी कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसी बीच एक्टर ने अपनी एक गलती के लिए माफी मांगी है। दरअसल, हाल में एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माफी भी मांगी है। सोनम कपूर अक्सर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
हाल में साउथ एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ (King of Kotha) का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था। जहां राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) भी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने सोनम कपूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद उनको आलोचना का सामना करना पड़ा। एक्टर ने फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट पर सोनम का नाम लिए बिना कहा था कि ‘एक्ट्रेस ने सलमान का समय बर्बाद किया था’।
यह भी पढ़ें: Jailer Box Office Collection Day 6: रजनीकांत का गदर जारी, ‘पठान’ और ‘PS-1’ को पछाड़ 200 करोड़ के क्लब में शामिल
Rana Daggubati ने मांगी माफी
हाल में राणा दग्गुबाती ने अपने ट्विटर हैडल पर अपने बयान की सफाई देते हुए माफी मांगते हुए लिखा कि ‘मेरे कमेंट की वजह से सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। इससे मैं काफी परेशान हूं ये बात पूरी तरह के झूठ हैं हम दोस्त हैं और दोस्तों में अक्सर ही आपस में मजाक-मस्ती करते रहते हैं। मैंने भी सोनम के लिए बात बहुत नॉर्मल तरीके से कही थी बतौर फ्रेंड्स’।
राणा के कमेंट के बाद Sonam Kapoor हुई थीं ट्रोल
बता दें कि ‘किंग ऑफ कोठा’ (King of Kotha) के प्री-रिलीज इवेंट में राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) के ऐसे कमेंट के बार एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सोनम कपूर लास्ट टाइम फिल्म ‘ब्लाइंड’ (Blind) में नजर आई थीं, जो जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines