Ramoji film city: रामोजी फिल्म सिटी… एक ऐसा नाम जो बेहद पॉपुलर है। जी हां, दुनियाभर में अपने खासियतों के लिए पहचाना जाने वाला रामोजी राव फिल्म स्टूडियो परिसर आज चर्चा में है। अब भई इस स्टूडियो की स्थापना करने वाले रामोजी राव का निधन हो गया है। ऐसे में इसका चर्चा में आना तो लाजिमी था। शायद ही कोई ऐसा होगा जो रामोजी फिल्म सिटी के बारे में नहीं जानता होगा। आज हर किसी को इस फिल्म स्टूडियो के बारे में पता है, लेकिन कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर इस स्टूडियो में ऐसा क्या खास है, जो ये इतना पॉपुलर है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
रामोजी फिल्म सिटी क्यों है खास?
एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी यूं ही इतनी पॉपुलर नहीं है। जी हां, इस स्टूडियो की कई खासियतें हैं, जिसकी वजह से ये आज दुनियाभर में मशहूर है। रामोजी फिल्म सिटी की बात करें तो ये 1,666 एकड़ (674 हेक्टेयर) में फैला हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो परिसर है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसकी स्थापना तेलुगु मीडिया टाइकून रामोजी राव ने 1996 में की थी।
Ramoji film city
पर्यटन और मनोरंजन केंद्र
इतना ही नहीं बल्कि यह एक मशहूर पर्यटन और मनोरंजन केंद्र भी है, जिसमें एक मनोरंजन पार्क के अलावा कई कमाल की चीजें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां करीब 15 लाख पर्यटक आते हैं। बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी में जंगल, बगीचे, होटल, एक रेलवे स्टेशन, एक हवाई अड्डा, अपार्टमेंट ब्लॉक, हवेली आदि जैसे सेट हैं। यहां पर किसी भी टाइम किसी भी फिल्म की शूटिंग की जा सकती है। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर एक समय में 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है।
Ramoji film city
हर एक चीज मौजूद है
इस फिल्म सिटी में 6 होटल, 47 साउंड स्टेज और रेलवे स्टेशनों से लेकर मंदिरों तक के स्थायी सेट भी हैं। इस फिल्म सिटी में लगभग 1,200 कर्मचारी और 8,000 एजेंट हैं। ये फिल्म सिटी अलग-अलग भारतीय भाषाओं में हर साल लगभग 400-500 फिल्में भी संभालती है। रामोजी फिल्म सिटी के अंदर यात्रा करने के लिए विंटेज बसे और एसी कोच उपलब्ध हैं। रामोजी फिल्म सिटी में ही बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) फिल्मों के सेट भी मौजूद हैं। यहां फिल्म सेट, थीम पार्क, मनोरंजन के लिए तमाम सुविधाएं हैं।
यह भी पढ़ें- वो शख्स जिसने सिनेमा की कल्पना को साकार कर खड़ा कर दिया सपनों का शहर, जानें कौन थे Ramoji Rao?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines